; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

भिलाई नगर निगम के शिक्षाकर्मी वर्ग-1 और 2 की वरिष्ठता सूची की गई जारी

भिलाई| नगर पालिक निगम भिलाई के क्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत शिक्षाकर्मी वर्ग-1 व वर्ग-2 की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी गई है। पहली बार यह सूची विषयवार बनाकर जारी की गई है। निगम के शिक्षा अधिकारी गुलजार वर्मा ने बताया कि, प्रत्येक कर्मचारी को इसकी प्रति प्रदान की जा रही है।


साथ ही भिलाई निगम के वेबसाइट पर भी इसे अपलोड किया जा रहा है। उसी क्रम में वर्ग-3 के सभी शिक्षाकर्मी को अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशन भी किया जा चुका है। जिस पर 18 जुलाई 2016 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। प्राप्त आपत्तियों का निराकरण कर इस माह के अंत तक वर्ग-3 की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करने के लिए निगम शिक्षा विभाग में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में निगम परिसर के सूचना पटल पर भी जानकारी चस्पा की गई है। जिससे लोगों को आसानी हो सके। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं। 

Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news