मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक जिला पंचायत सभागार में शिक्षा
समिति के जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर की अध्यक्षता
में स्थायी शिक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें उपस्थित सदस्यों ने जिले के
विभिन्न स्कूलों में टीचरों की कमी को लेकर डीईओ बीआर ध्रुव से सवाल जवाब
करने लगे कि कई स्कूलों में आज भी टीचर नहीं है।