; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

शिक्षाकर्मी बोले- हर महीने समय पर वेतन नहीं दे रहे

लोरमी | प्रदेश शासन ने शिक्षाकर्मियों को हर महीने की 5 तारीख तक वेतन भुगतान करने का आदेश जारी किया है। इसका आवंंटन भी शासन से शिक्षा विभाग को मिल जाता है, इसके बाद भी समय पर वेतन का भुतान नहीं किया जा रहा है। इस पर नाराजगी जताते हुए नवीन शिक्षाकर्मी संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है।


नवीन शिक्षाकर्मी संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष रमन शर्मा ने बताया शासन ने शिक्षाकर्मियों को हर महीने के 5 तारीख तक वेतन भुगतान के आदेश दिया है। इसके लिए शासन से हर महीने आवंंटन भी शिक्षा विभाग को मिल रहा है। इसके बाद भी लोरमी ब्लाॅक में कई महीने से टीचरों को हर महीने की 5 तारीख तक वेतन नहीं मिल पा रहा है। इसकी जानकारी लेने पर अधिकारी एक-दूसरे पर दोषारोपण कर गोलमोल जवाब देते है। अधिकारी व कर्मचारियों के बीच समन्वय नहीं होने से टीचरों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। इसका खामियाजा शिक्षाकर्मी भुगत रहे हैं। इस महीने की 13 तारीख को होली का पर्व भी है। इसके बाद भी शिक्षा कर्मियों को वेतन नहीं दिया गया है। इसे लेकर शिक्षाकर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। ब्लाॅक अध्यक्ष रमन के साथ सुलभ त्रिपाठी, संजीव पटेल, महेंद्र बर्मन, संतोष साहू, नारायण साहू, विष्णु राठौर आदि शिक्षा कर्मियों ने जल्दी वेतन का भुगतान नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

UPTET news