; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

School Timing : स्कूलों की टाइमिंग बदली, छोटे बच्चों को राहत

राज्य के सरकारी स्कूलों का समय एक बार फिर बदल दिया गया है। अब सुबह की पाली में छोटे बच्चों यानी प्राइमरी और मिडिल की कक्षाएं लगाई जाएंगी। दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली दूसरी पाली में हाई और हायर सेकेंडरी के बच्चों की कक्षाएं लगेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 1 अगस्त से नए टाइमिंग से कक्षाएं लगाईं जाएंगी। शिक्षा विभाग का यह फैसला छोटे बच्चों के लिए बड़ा राहत भरा साबित होगा। अब उन्हें तेज गर्मी में स्कूल नहीं जाना पड़ेगा।

स्कूलों का मौजूदा टाइमिंग पिछले साल ही लागू किया गया था। उसके तहत अभी पहली पाली यानी सुबह 7 बजे से हाई व हायर सेकेंडरी की कक्षाएं लगाई जा रही हैं। दूसरी पाली में दोपहर 12 बजे से प्राइमरी व मिडिल की कक्षाएं लग रही हैं। पिछले साल यह व्यवस्था लागू होने के बाद उसी समय इसका खासा विरोध हुआ था। शिक्षकों के साथ.साथ शिक्षा विदों ने भी उसी समय टाइमिंग बदलने का विरोध किया था।

मध्यान्ह भोजन भी प्रभावित हुआ था। सुबह पाली में बच्चों को 9 बजे तक मध्यान्ह भोजन मिल जाता था लेकिन पिछले साल जब स्कूल शिक्षा विभाग ने टाइमिंग बदली तो दो पाली वाले स्कूलों में बच्चों की कक्षाएं दोपहर 12 बजे से लगनी शुरू हुई। इससे स्कूलों में मध्यांह भोजन का भी समय बदला। बच्चों को दोपहर दो से ढ़ाई बजे के बीच भोजन दिया जाने लगा। सुबह का नाश्ता कर स्कूल आने वाले बच्चों के लिए उतनी देर तक भूखा रहना कठिन हो गया था। शिक्षाविदों का कहना है कि नई व्यवस्था से फिर बच्चों को फायदा मिलेगा।

एक सत्र में एक हजार घंटे की पढ़ाई तय कर दी गई

एक साल से समय परिवर्तन की मांग कर रहे थे

स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र में कितने घंटे पढ़ाई होगी। यह भी तय कर दिया है। प्राइमरी में 2 सौ दिन व 8 सौ घंटे की पढ़ाई व मिडिल, हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों का संचालन 220 दिन व एक हजार घंटे का तय किया गया है।

समय परिवर्तन होने का शिक्षक संगठनों ने स्वागत किया है। शिक्षक पंचायत व नगरीय निकाय एम्प्लायड एसोशिएसन के ब्लाॅक अध्यक्ष गुनाराम निर्मलकर ने कहा कि एक साल पहले से समय में परिवर्तन की मांग कर रहे थे।

मार्च तक ऐसे टाइमिंग रहेगा सेट
ऐसे स्कूल जहां सिर्फ एक पाली में कक्षाएं लगती हैं, सामान्य दिनों में वहां पढ़ाई सुबह 10 से शाम 4 बजे बीच कक्षाएं लगेंगी। यानी ऐसे एक पाली वाले स्कूलों में छोटे बच्चों की कक्षाएं भी सुबह 10 बजे लगाई जाएंगी। दो पाली वाले स्कूलों में सुबह 7 से दोपहर बारह बजे तक प्राइमरी व मिडिल की कक्षाएं होंगी। दूसरी पाली में हाई व हायर सेकेंडरी की कक्षाएं दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक होगी।

Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news