; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

व्यायाम शिक्षकों के 27 पद सालों से रिक्त

धमतरी।  जिले के शिक्षा विभाग में सालों से कई शिक्षकों के पद रिक्त है। जिन्हें अब तक भरा नहीं जा सका है, जिससे पाढ़ाई प्रभावित होती है। इसके अतिरिक्त कई बच्चों में खेल प्रतिभा है जो कि निखरकर आगे नहीं आ पा रही है इसका कारण खेल शिक्षकों की कमी को माना जा रहा है।
शिक्षा विभाग में कुल 88 व्यायाम सिक्षकों के पद स्वीकृत है, जिनमें 51 शिक्षक पदस्थ है, जबकि 27 शिक्षकों की पद रिक्त है। उक्त रिक्त पदों पर सालों से भर्ती नहीं हो पायी है। ऐसे में बच्चों की खेल प्रतिभा निखर नहीं पा रही है। यदि स्कूलों में पर्याप्त खेल सुविधायें व शिक्षक उपलब्ध करा दिए जाये तो जिले के छात्र-छात्राएं बेहतर खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर बनाकर जिले व स्कूल को गौरान्वित कर सकते है। लेकिन इसे दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि खेल शिक्षकों की कमी के चलते प्रतिभाएं दबी रह जाती है। बच्चें खेल के क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ पाते। 27 व्यायाम शिक्षकों के पद रिक्त होने से स्कूलों में खेल गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित होती है। बच्चों को बेहतर जानकारी नहीं मिल पाती, ऐसे में वे खेल क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ पाते।
जिन स्कूलो में खेल शिक्षक नहीं है वहां खेलो में रुचि रखने वाले शिक्षक को इसका प्रभार दे दिया जाता है और काम चलाऊ व्यवस्था कर दी जाती है। ऐसे में जब शालेय स्तरीय या फिर जिला व राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती है तो बेहतर ट्रेनिंग के आभाव में बच्चें उत्कृष्ट प्रदर्शन नहीं कर पाते। जिले में कई छात्र-छात्रायें है जो पिछले कई सालों से खेल के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन  कर रहे है। ऐसे ही कई और खिलाड़ी है जो थोड़ी सुविधाओं व ट्रेनिंग के बाद राज्य व राष्ट्रीय स्पर्धाओं तक पहुंच सकते है और खेल की बुलंदियों को छू सकते है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news