; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

अप्रशिक्षित शिक्षाकर्मियों को प्रशिक्षित करेगी सरकार

मुंगेली।  शालेय शिक्षाकर्मी संघ के एक प्रतिनिधि मंडल का अपर मुख्य सचिव एम.के.राउत के साथ रायपुर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षाकर्मीयों की मांगो को प्रमुखता से उठाया और जल्द ही इसका स्थाई समाधान करने के लिए ठोस पहल करने की मांग की।

संघ के जिलाध्यक्ष दीपक वेंताल ने बताया कि बैठक में संघ द्वारा सविलियन, कर्मोन्नति, द्वितीय समयमान, उच्चतर वेतनमान, अप्रशिक्षितों को प्रशिक्षित करने तथा वेतन कटौती पर रोक लगाने सहित अन्य प्रमुख मांगों पर चर्चा हुई, जानकारी मिली की वर्तमान में एनआईओएस द्वारा केवल डी.एड. का ही प्रशिक्षण दिया जाना है। जिससे सहायक शिक्षक पंचायत और शिक्षक पंचायत लाभान्वित हो सकेगें।  संघ के जिला सचिव नरेन्द्र तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष नेमीचंद भास्कर, ने बताया कि लंबित 4 प्रतिशत डी.ए. का आदेश पारित हो गया है।

जल्द ही एरियर्स के साथ मिलेगा। उच्चतर वेतनमान के संबंध में अपर मुख्य सचिव ने जानकारी दी की पदोन्नति से वंचित संवर्ग के लिए जल्द ही उच्चतर वेतनमान लागू किया जायेगा। इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी हो सकता है। स्थानांतरण के मुद्दे पर अपर मुख्य सचिव ने कहा कि स्थानांतरण संबंधित जिला पंचायत सक्षम है, राज्य सरकार द्वारा कोई रोक नहीं लगाया गया है, और न ही आदेश जारी किया गया है, संघ ने जल्द ही स्थानांतरण नीति आदेश जारी करने की मांग की।

 जिला संगठन सचिव मेघनाथ कोसरिया, अनिल ठाकुर, पी.एल. दिवाकर ब्लाक प्रवक्ता ने बताया कि शासन द्वारा स्वयं के खर्चे से बी.एड. करने वाले शिक्षाकर्मियों के लिए 2 साल का अवैतनिक अध्ययन अवकाश प्रदान करने की मांग की गई थी। जिसे आज जारी कर दिया गया। संघ द्वारा सवैतनिक अध्ययन अवकाश की मांग किये जाने पर अधिकारी ने बताया कि शासन इस मामले में पूरी गंभीरता से विचार कर रही है। पूरी संभावना है कि स्वयं के खर्चे से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षाकर्मियों को सवैतनिक अध्ययन अवकाश प्रदान किया जावेगा। जब भी यह आदेश निकलेगा, अवैतनिक अध्ययन अवकाश पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे, शिक्षाकर्मियों को भी इसका लाभ दिया जायेगा। 

UPTET news