रायपुर। रायपुर नगर निगम के स्कूलों की स्तर सुधारने
शिक्षकों की भर्ती करने के लिए महापौर प्रमोद दुबे ने पत्र लिखकर शिक्षकों
की भर्ती करने को कहा है, ताकि सरकारी स्कूलों की स्तर प्राइवेट स्कूल की
तरह हो और गरीब बच्चों का बेहतर पढ़ाई हो सके। इसके लिए एमआईसी की बैठक में
प्रस्ताव भी पास किया जा चुका है। जल्द ही स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती
होगी।
नगर निगम स्कूल की शिक्षा गुणवक्ता सुधारने के लिए जल्द ही शिक्षकों
की भर्ती किया जाना है। इसके लिए नगर निगम महापौर और आयुक्त ने शासन को
लिख चुके हैं। शासन का आदेश आने के बाद जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी
होगी वहां शिक्षकों की भर्ती करेंगे। ज्यादात्तर स्कूलों में फिजिक्स,
कैमेस्ट्री, अंग्रेजी और संस्कृत विषय के शिक्षकों की कमी है। शिक्षकों की
कमी होने के वजह से नगर निगम के स्कूलों में बच्चों का कोर्स पूरा नहीं हो
रहा है, रिजल्ट भी खराब आ रहा है। इसी वजह से महापौर और निगमायुक्त लंबे
समय से शिक्षकों की कमी दूर करने शासन के वार्तालाप कर रहे थे। अब शासन
स्तर पर शिक्षकों की भर्ती करने का अनुशंसा मिल चुकी है और जल्द भर्ती की
जाएगी।