शासन से काम के दौरान इलाज के लिए कोई पैसा नहीं मिलता, न ही अनुकंपा
नियुक्ति का कोई प्रावधान है। ऐसे में शिक्षाकर्मी साथी अपने लोगों के लिए
फंड की व्यवस्था करने संवेदना अभियान चला रहे हैं। इस अभियान से ही पांच
साल में 10 साथियों के इलाज में चंदा कर मदद की जा चुकी है।
कुछ साथियों का
निधन हुआ तो उनके परिवार को शोक कार्यक्रम के लिए भी आर्थिक मदद की गई।
अब जिले के शिक्षाकर्मी देवरी द निवासी साथी दीनदयाल साहू सहायक शिक्षक
पंचायत शासकीय प्राथमिक शाला देवरी, संकुल मोहंदीपाट ,ब्लाॅक गुंडरदेही के
इलाज के लिए फंड जुटा रहे हैं।
दीनदयाल को 8 जून को लकवाग्रस्त होने पर परिजन ने रामकृष्ण केयर
हाॅस्पिटल रायपुर में भर्ती किया है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है।
सिर्फ 30 डिसमिल जमीन है। खेत बेच देंगे तो भी इलाज का खर्च वहन नहीं हो
पाएगा। उनके इलाज में तीन लाख खर्च आने का अनुमान है। परिवार में प|ी व 12
साल का एक बेटा है। इलाज के लिए चंदा किय जा रहा है।
बालोद. दीनदयाल को रायपुर में भर्ती हैं। इधर भोलाराम साहू के निधन के बाद 1.20 लाख को उनकी प|ी को दिया गया।
मदद की इन कहानियों से जानिए संवेदना अभियान कितना सार्थक हुआ
6 माह से कैंसर से पीड़ित था भोला राम, मौत हुई परिवार को चंदा की
रकम 1 लाख 20 हजार सौंपा गया: लोहारा ब्लाॅक से सहायक शिक्षक पंचायत शासकीय
प्राथमिक शाला झीकाटोला के शिक्षक भोलाराम साहू का निधन कुछ दिन पहले हो
गया। वे 6 माह से कैंसर से पीड़ित थे। उनके इलाज के लिए सभी राशि जुटा रहे
थे। लेकिन वे नहीं बच पाए। रविवार को शिक्षकों ने उनके घर जाकर प|ी को इलाज
के लिए जुटाए रकम 1 लाख 20 हजार को शोक कार्यक्रम के लिए सौंपा।
संकेत अब दिल्ली से स्वस्थ होकर लौट आया: पिछले दिनों डौंडीलोहारा व
बालोद के शिक्षाकर्मियों ने करकुटोला में पदस्थ सहायक शिक्षक पंचायत संकेत
साहू के इलाज में एक लाख 80 हजार रुपए की मदद की। उसे मिस्थेनिया ग्राविस
नामक बीमारी थी। इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती
कराया गया था। संकेत अब स्वस्थ होकर दिल्ली से लौट आया है। उन्होंने बताया
कि साथियों ने बहुत मदद की। वरना उनका इलाज होना मुश्किल था। पहले भी उनके
इलाज में लगभग 3 लाख रुपए खर्च हो गए थे। डॉक्टर लगभग 6 लाख रुपए खर्च बता
रहे थे। ऐसे समय में शिक्षक साथियों ने मुझे 1 लाख 80 हजार की सहयोग राशि
दी। छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के प्रयास से
सीएम संजीवनी कोष से 1.50 लाख रुपए की भी मदद मिली। अन्य जिलों से भी
लाखों रुपए का सहयोग मिला।
इन साथियों की भी मदद कर पेश की संवेदना की मिसाल: सभी ब्लाॅक के
साथियों ने अभियान यशवंत निर्मलकर को 82710 रुपए को तीन साल तक इलाज के
दौरान दिया। स्व विष्णु राम साहू को 25 हजार,निधन के पश्चात स्व संजय
चतुर्वेदानी, स्व प्रहलाद सिंह राठौर, स्व मुन्नालाल कुम्हारे के परिवार को
भी साथियों ने संवेदना राशि दी।
जिले में पांच साल से चलाया जा रहा संवेदना अभियान
शिक्षक साथी दीनदयाल की समस्या की जानकारी मिलने के बाद दो दिन से
अन्य शिक्षाकर्मी उनके लिए जिले में संवेदना अभियान चलाकर सहयोग की अपील
कर रहे हैं। कई लोगों ने उनके देना बैंक अर्जुन्दा के खाता क्रमांक
176710031191 में पैसा डालना भी शुरू कर दिया है। दिलीप साहू और प्रदीप
साहू ने बताया कि आर्थिक मुसीबत में रहने वाले सभी साथियों की इसी तरह मदद
जारी रहेगी।
पिता के इलाज व निधन के बाद परिवार की मदद, अब बच्चों की पढ़ाई का खर्चा
भी उठाएंगे: स्व हिरामन दास बघेल सहायक शिक्षक पंचायत प्राथमिक शाला
गोटाटोला को कैंसर होने पर रायपुर के शासकीय व निजी अस्पताल में भर्ती
कराया गया था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इलाज के दौरान साथियों ने 74
हजार 470 रुपए की मदद की, लेकिन निधन के बाद फिर उनकी प|ी को 15 हजार 581
रुपए दिया। अब इस सत्र से उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्चा भी
शिक्षाकर्मी संघ के पदाधिकारियों ने उठाया है।