कोरबा .
शिक्षा का अधिकार अधिनियम(आरटीई एक्ट) के तहत निजी स्कूल बीपीएल श्रेणी के
बच्चों को प्रवेश देने के लिए कितनी रूचि ले रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात
से लगाया जा सकता है कि अब तक महज 50 से 60 स्कूलों ने ही एडुपोर्टल पर
अपनी जानकारियों को अपडेट किया है। तो दूसरी तरफ विभाग की तैयारी भी आधी
अधूरी है। जबकि 15 अप्रैल से प्रवेश की प्रक्रिया को शुरू किया जाना है।