रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षाकर्मी संविलियन को लेकर बड़ा आंदोलन करने
की तैयारी में है और सरकार के मुखिया डॉ रमन सिंह ने रास्ता निकलने की
उम्मीद जताई है। ऐसे में राज्य शासन के एक आदेश से शिक्षाकर्मियों को झटका
लगा है। राज्य सरकार के अप्रशिक्षित शिक्षकों को समयमान और पुनरीक्षित
वेतनमान का लाभ नहीं देने के फैसले को बिलासपुर हाईकोर्ट ने पलट दिया था।
अब राज्य सरकार ने इस मसले पर डबल बेंच में अपील की है।