; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

दूसरों के लिए सहारा बनी उर्मिला, मंजू सहित 11 को सरगुजा श्रम श्री सम्मान

भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर सालों मजदूरी करने के बाद खुद का होटल खोला और अब खुद के साथ दूसरों को सहारा दे रही हैं। ये कहानी है सीतापुर क्षेत्र के राधापुर क्षेत्र की मंजू चौबे की जिन्होेंने खुद की मेहतन से यह सब हासिल किया है। उनके साथ कई महिलाओं को इससे जुड़कर सहारा मिल रहा है।
उर्मिला पैकरा गरीबों के लिए चावल बैंक के माध्यम से सहारा बनी हुई हैं।

मैनपाट क्षेत्र के चैनपुर क्षेत्र के रहने वाली उर्मिला का यह बैंक क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए कारगार साबित हो रहा है। रविवार को अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर यहां ट्रेड यूनियन कौंसिल के कार्यक्रम में इन महिलाओं को सरगुजा श्रम श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। इसमें 11 लोगों को यह सम्मान मिला। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीएस सिंहदेव ने श्रमिकों को सम्मानित किया। सभी 11 श्रमिकों को अलग-अलग क्षेत्र में बेहतर काम के लिए यह सम्मान मिला है। कार्यक्रम राजमोहनी भवन में आयोजित किया गया था। श्री सिंहदेव ने इन श्रमिकों की पहल को सराहना करते हुए कहा कि समाज की बेहतरी के लिए सभी को इसी तरह से अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी निभानी होगी।

इन्हें भी मिला श्रम श्री सम्मान: कार्यक्रम में सुचिता, एकता रानी, धर्मेंद्र सिंह, विमला राजवाड़े, अमरनाथ सिंह, इश्वर प्रसाद कुजूर, मोहम्मद सादिक अली, जगजीत सिंह को श्रम श्री सम्मान से सम्मानित किया। ये ऐसे श्रमिक हैं जो अपने काम से दूसरे के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। शहर में स्वचछता अभियान से लेकर बस स्टैंड में पार्किंग जैसे काम ये संभाल रहे हैं। बतौली क्षेत्र की अनिता एक्का प्रतीक्षा बस स्टैंड में यह काम कर रही है। समूह बनाकर वह खुद के साथ दूसरों को सहारा दे रही है। धर्मेंद्र सिंह दुकान में काम करते हैं और लगन और मेहनत से अपनी पहचान बना ली है। जगजीत सिंह पिछले कई सालों से टेंट हाउस में काम कर रहे थे। वर्तमान में एक फैक्ट्री में काम कर रहे हैं।

मजदूर दिवस पर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने शहर में रैली निकाली। रैली सरकार विरोधी नीतियों व काले धन को वापस लाने को लेकर कर्मचारियों ने नारेबाजी की। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी।

पूंजीपतियों के हिसाब से शासन बना रही नीतियां: अनिल शुक्ला

शासन में आए तो हर संभाग में मजदूरों के लिए हॉल

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों को रोकने के लिए एकजुट होना होगा। सरकार की नीतियां श्रमिक और कर्मचारी विरोधी है। पूंूजीपतियों के इशारे पर औद्योगिक नीति बन रही है। व्यूरोक्रेसी इस तरह हावी है कि श्रमिकों व कर्मचारियोंकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

नेता प्रतिपक्ष श्री िसंहदेव ने कार्यक्रम मेें श्रमिकों के लिए हाल में जगह कम पड़ने पर कहा कि बड़े हाल के लिए कई सालों से मांग चल रही है। सरकार में काम करने का मौका मिला तो सभी संभागों में इस तरह के सम्मेलन के लिए हॉल बनाया जाएगा। पहले साल में इसका निर्माण होगा।

अमीरी और गरीबी की खाई को कम करना होगा

श्री सिंहदेव ने कहा कि बेहतर समाज के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और इसमें श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने समाज में अमीरी और गरीबी का खाई को कम करने की जरूरत बताई। श्री सिंहदेव ने कहा कि जो चुनौतियां है सरकार में उतनी क्षमता नहीं है कि उसकी पूर्ति कर सके। सरकार में आने के लिए लोग बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन काम करने का जब मौका मिलता है तो चुनौतियोंं के सामने हाथ-पांव फूलने लगते हैं। सम्मेलन को लंुड्रा विधायक चिंतामणी महाराज, महापौर डा. अजय तिर्की, सभापति शफी अहमद आयोजन समिति के अध्यक्ष द्वितेंद्र मिश्रा, आलोक दुबे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सामरी विधायक डा. प्रीतम राम, जिपं सदस्य राकेश गुप्ता शामिल थे।

ट्रेड यूनियन कौंसिल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज मे बेहतर काम के लिए श्रम श्री पुरस्कार से सम्मानित करते सिंहदेव व अन्य।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news