; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

प्रदेश सरकार की बेवफाई, पहले तो कहा- पढ़ा दीजिए, अब नहीं दे रहे वेतन

रायपुर. शिक्षाकर्मियों की हड़ताल के समय बच्चों की पढ़ाई का नुकसान का न हो इसके लिए वैकल्पिक शिक्षकों से पढ़वाया गया। हड़ताल समाप्त होने के बाद जब शिक्षकर्मी वापस आ गए तो वैकल्पिक शिक्षकों को हटा दिया गया। लेकिन अभी तक उन्हें वेतन नहीं दिया गया।


वैकल्पिक शिक्षक मनीष यदु,लक्ष्मण साहू,नोविता साहू और नूतन साहू ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2012-13 में जब शिक्षाकर्मियों ने हड़ताल की थी। उस समय प्रदेश सरकार ने बच्चों को पढ़ाने के लिए वैकिल्पक शिक्षकों की व्यवस्था की। शिक्षकों ने करीब डेढ़ महीने सेवा दी। लेकिन शिक्षा विभाग उन्हें वेतन नहीं दे रहा। वैकल्पिक शिक्षकों ने इसके लिए कलक्टर से गुहार लगाई है।


वैकल्पिक शिक्षकों ने कलक्टर से पहले जिला शिक्षा अधिकारी से वेतन दिलाने की गुहार की थी। इसके लिए सभी दस्तावेज भी जमा किया था। लेकिन इसके बाद भी उनको वेतन नहीं मिला। वहां से निराशा हाथ लगने के बाद कलक्टर से गुहार लगाई है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news