; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

1416 कर्मचारियों को दीपावली के पहले मिलेगा वेतन

डोंगरगढ़| डोंगरगढ़ ब्लॉक के शिक्षा विभाग में पदस्थ कर्मचारियों को दीपावली पर्व के पूर्व वेतन का आवंटन कर दिया जाएगा। इसके लिए देयक तैयार कर उप-कोषालय में जमा कर दिया है।
बीईओ एनके पंचभावे ने बताया कि शिक्षा विभाग के 253 नियमित कर्मचारी, शिक्षक पंचायत संवर्ग के 1110 व शिक्ष संवर्ग नगरीय निकाय के 53 कर्मचारियों को 26 व 27 अक्टूबर तक उनके बैंक खातों में ई-पेमेंट के माध्यम से भुगतान होगा। गौरतलब है कि 30 अक्टूबर को दीपावली मनाया जाना है इसके पूर्व वेतन आवंटन होने से कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है। वहीं जनपद पंचायत में शिक्षा स्थाई समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शिक्षा समिति के अध्यक्ष जयपाल सिन्हा, सदस्य पवन वर्मा, भागीराम साहू, प्यारेलाल नेताम, कुमारी बाई मंडलोई, दुर्गा पूनम धुर्वे व बीईओ एनके पंचभावे मौजूद रहे।


Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news