; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

चुनाव से पहले प्राचार्यों की बैठक में दंगल, आर्डिनेंस पर फजीहत

बिलासपुर। नईदुनिया न्यूज छात्र संघ चुनाव आर्डिनेंस को लेकर गुरुवार को बिलासपुर विश्वविद्यालय प्रशासन की खूब फजीहत हुई। प्राचार्य और अधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि कुलपति को बीच बचाव करना पड़ा। इसके बाद प्राचार्य और चुनाव प्रभारियों ने प्रश्न पूछने ही बंद कर दिए।

बिलासपुर विश्वविद्यालय के बिलासा सभागार में गुरुवार को छात्र संघ चुनाव की तैयारी और समस्याओं के निराकरण के लिए प्राचार्यों व छात्र संघ प्रभारियों की बैठक हुई। यहां उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव और संभाग के चुनाव समन्वयक डॉ. समरेंद्र सिंह, सह अपर संचालक डॉ. बीएल गोयल मौजूद थे। यहां शासकीय जेपी वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. सुधीर शर्मा ने कॉलेज की समस्या से अवगत कराया। साथ ही चुनाव अधिकारी डॉ. होता को आर्डिनेंस समझाने के लिए कहा। इस पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों के पसीने छूट गए। मंच पर मौजूद कोई भी अधिकारी उनके सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद उन्होंने संस्था की स्थिति से अगवत कराया। इसे सुनते ही चुनाव समन्वयक डॉ. समरेंद्र सिंह भड़क गए। नाराजगी जाहिर करते हुए प्रो. शर्मा को सवाल नहीं करने की नसीहत दे डाली। इसका सभी ने विरोध किया। माहौल गरमाने लगा। एक के बाद एक कॉलेजों की ओर से समस्यों का पिटारा खोला गया। इस पर टकराव होते देख कुलपति डॉ. जीडी शर्मा और सह अपर संचालक ने सभी को शांत कराया। अधिकारियों के जवाब से ज्यादातर प्राचार्य असंतुष्ट थे। इसके बाद किसी ने प्रश्न नहीं पूछा। आनन-फानन में रजिस्ट्रार डॉ. श्रीमती इंदु अनंत ने धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक समाप्ति की घोषणा कर दी।
जेपी वर्मा कॉलेज ने किया इनकार
कॉलेज की ओर से समस्या रखते हुए प्रो. सुधीर शर्मा ने कहा कि संस्था में ना तो प्राचार्य हैं और ना ही प्रभारी। ऐसे में वित्तीय संकट के अलावा तैयारी भी मुश्किल है। आर्डिनेंस के नियमों के मुताबिक कार्यपरिषद को अवगत कराते हुए इस वर्ष जेपी वर्मा कॉलेज में छात्र संघ चुनाव नहीं कराने बात कही। इस पर प्रो. होता ने कहा कि पिछले साल डीएलएस कॉलेज में भी ऐसा ही हुआ था। बाद में कोर्ट के आदेशानुसार वहां चुनाव हुए। कार्यपरिषद में परिस्थिति को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाता है। संस्था में माहौल ठीक है।
एटीकेटी पर स्थिति स्पष्ट नहीं
कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव प्रभारी प्रो. रमेश पांडेय ने कहा कि परीक्षा विभाग की देरी के कारण एटीकेटी के छात्र समय पर सेमेस्टर पूरा नहीं कर पाते। क्या ऐसे छात्रों को मतदाता बनाया जा सकता है। 20 मिनट तक माथापच्ची के बाद भी अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। आखिर में कहा गया कि बैकलॉग की दशा में मतदाता बनाना संभव नहीं है।
विवि नहीं भेजेगा सील-मुहर
बैठक में प्रभारियों ने चुनाव सामग्री पर जवाब मांगा। इस पर अधिकारियों का कहना था कि पिछली बार सील मुहर उपलब्ध कराई गई थी। इसे कई संस्थाओं ने वापस नहीं किया है। इसलिए इस बार स्वयं व्यवस्था करने को कहा है।
ये बदलाव दिखेंगे
00 मतगणना के दौरान मोबाइल व बाहरी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित होगा।
00 एजेंट व चुनाव अधिकारियों को कॉलेज प्रशासन अलग से पेन देगा।
00 2010-11 के पहले बारहवीं पास विद्यार्थी पात्र नहीं होंगे।
00 तीन साल से संचालित बीएड कॉलेजों में ही चुनाव होंगे।
00 16 अगस्त को चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाएंगे।
00 कॉलेजों को शिकायत निवारण प्रकोष्ठ बनाना होगा।
00 सभी कॉलेजों को आईकार्ड प्रदान करना अनिवार्य है।
00 14 अगस्त तक प्रवेश लेने वाले छात्र ही मतदाता होंगे।
00 छात्र संगठनों के पदाधिकारी को आईकार्ड दिखाने पर प्रवेश मिलेगा।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news