Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
प्रदेश के शिक्षक संघ ने 510 दिन तक धरना दिया पर समस्या नहीं हो रही दूर
नया बस स्टैंड पर मंगलवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक सात सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक संघ जिला बालोद ने धरना दिया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शासन की ठुलमुल नीति के दौरान छठवें वेतन आयोग के अनुशंसा के साथ उत्पन्न विभिन्न विसंगतियों के कारण लगातार अपने अधिकार से वंचित हो रहे हैं।
शिक्षक ने छात्रा का बांह पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोरबा. स्कूल
में कक्षा सातवीं की छात्रा छेड़छाड़ का शिकार हो गई। छेडख़ानी का आरोप
शिक्षक पर लगा है। पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। इसे आज कोर्ट
में पेश किया जाएगा।घटना कटघोरा की है। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के भीतर
स्थित एक सरकारी स्कूल में 14 साल की किशोरी कक्षा सातवीं में पढ़ती है।
शिक्षकों को टीए-डीए की सुविधा नहीं शासन से मांग रखने का लिया निर्णय
उतई|जिले के पंचायत व नगरीय निकाय के व्यायाम शिक्षकों की बैठक झाडूराम
देवांगन उमा शाला दुर्ग में रखी गई। जिसमें जिला संघ के चुनाव व व्यायाम
शिक्षकों के समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में दुर्ग, धमधा व पाटन ब्लाक
के व्यायाम शिक्षकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से मनोनयन के आधार पर
चुनाव किया गया।
खतरे में 50 अतिशेष शिक्षकों की नौकरी
रायगढ़. बरमकेला
क्षेत्र के 50 अतिशेष शिक्षक पंचायतों को आंदोलन करना अब महंगा पड़ रहा
है। रिलीव होने के तीन माह बाद ज्वाइनिंग लेने गए करीब 50 अतिशेष शिक्षकों
को सीईओ ने ज्वाइनिंग देने से मना कर दिया है। अब ये शिक्षक न तो रायगढ़
जिले के माने जा रहे हैं न ही जांजगीर जिले के। इसके कारण अब इनकी नौकरी
खतरे में पड़ी हुई है।
सुपर टैलेंटेड है ये 4 साल की बच्ची, मिला नौवीं कक्षा में दाखिला
लखनऊ। चार साल की बच्ची को अगर नौवीं कक्षा में दाखिला मिले तो शायद ही किसी को विश्वास हो लेकिन ऐसा हो गया है। चार साल की अनन्या को अपनी औपचारिक स्कूली शिक्षा शुरू करने के पहले ही नौवीं कक्षा में सीधे प्रवेश दे दिया गया।
आईआईटी प्रोफेसर ने कहा- रोज 1 घंटा खेलें जरूर, 10वीं के छात्र ने 22 घंटों का शेड्यूल बता कहा- जान लोगे क्या
सुबह 5 बजे होमवर्क कर स्कूल जाता हूं। 3 बजे लौटकर खाना खा आराम, फिर कोचिंग। 7:30 बजे वहां से आता हूं। कोचिंग का होमवर्क, फिर डिनर में 10 बजे जाते हैं। किसी के साथ बैठने का समय तक नहीं।
स्कूल शिक्षा विभाग में भारी फेरबदल, देंखे लिस्ट
रायपुर.
प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत प्राचार्यों और
व्याख्याताओं के स्वैच्छिक तबादले के आदेश जारी किए है। महानदी भवन से जारी
इस आदेश में राज्य में सरकारी स्कूलों में अध्यापन करा रहे प्राचार्यों को
इधर से उधर किया गया है और उन्हें जिस जगह स्थानांतरित किया गया है, वहां
पद को तत्काल सम्हालने के आदेश दिए गये हैं।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ का धरना प्रदर्शन कल
महासमुंद| छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला इकाई महासमुंद के प्रांतीय आहवान पर 9
अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर पर शिक्षकों की प्रमुख 6 सूत्रीय मांगों को
लेकर कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
Subscribe to:
Posts (Atom)