; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

शिक्षाकर्मी से वेतन निकालने रिश्वत ले रहा था यह बाबू, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

राजनांदगांव. शिक्षा विभाग के एक लिपिक रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। डोंगरगढ़ के ब्लाक शिक्षा कार्यालय के लिपिक मनीष राजपूत को एंटी करप्शन ब्यूरो ने क्षेत्र के एक शिक्षाकर्मी से वेतन आहरण के बदले रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ ब्लाक के कुसमी में पदस्थ शिक्षाकर्मी सतीष सिंह का पिछले फरवरी महीने से वेतन आहरण नहीं हो रहा था। इसके लिए उसने जनपद में यह काम करने वाले शिक्षा विभाग के लिपिक मनीष राजपूत से संपर्क किया। वेतन आहरण करने के लिए लिपिक मनीष ने शिक्षाकर्मी से पांच हजार रूपए की रिश्वत की मांग की। शिक्षकर्मी सिंह ने इसकी शिकायत आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (एसीबी) में की।

चार हजार में हुआ सौदा



एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत के बाद शिक्षाकर्मी ने फिर लिपिक राजपूत से बात की। इसके बाद रिश्वत की राशि कम कर सौदा चार हजार रूपए में तय हुआ। आज दोपहर रायपुर से आई एसीबी की चार सदस्यीय टीम ने लिपिक को शिक्षाकर्मी से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। लिपिक राजपूत को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();