; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

शिक्षकों ने जलाई आदेश की होली

खंडवा। संविदा शिक्षक व अध्यापकों के लिए जारी छठे वेतनमान के गणना पत्रक को लेकर शिक्षक संगठनों में आक्रोश है। प्रदेश शासन द्वारा पत्रक जारी होने के बाद बुधवार को शिक्षक संगठनों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर इस आदेश की होली जलाई। इसके साथ ही प्रदेश शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

शाम 5 बजे संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारी और शिक्षक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। यहां छटवें वेतनमान पत्रक की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन पदाधिकारियों के अनुसार यह पत्रक विसंगतिपूर्ण है। इस आदेश में शिक्षकों व अध्यापकों के साथ छलावा किया गया है। डीईओ कार्यालय के बाहर पत्रक के प्रतियां जलाने के दौरान राज्य अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष प्रशांत दीक्षित, राजेंद्र मंसारे, भगवान पटेल, दीपक मालवीय, आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष नितिन पाटिल, संविदा अध्यापक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सोनी व जिलाध्यक्ष शिव इंगले, शासकीय शिक्षक संघ के भगवान कानड़े सहित अन्य उपस्थित रहे।
आदेश में कई विसंगतियां
राज्य अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष दीक्षित ने बताया कि छटवें वेतन मान का पत्रक काफी विसंगतिपूर्ण है। हमारे समकक्ष अन्य विभागों के कर्मचारियों को यह लाभ 10 वर्ष पहले दिया जा चुका है और हमारे साथ आज भी छलावा हो रहा है। इस आदेश में क्रमोन्नति व पदोन्नति के वेतनमान स्पष्ट नहीं हैं। वरिष्ठता के अनुसार गणना निर्धारण नहीं किया गया है। वर्ष 2013 की जगह 2016 से इसका लाभ दिया जा रहा है। इसको लेकर शिक्षकों में आक्रोश है। संगठन जल्द ही प्रदेश स्तर पर इस विसंगति को उठाएगा और जिम्मेदारों को इससे अवगत कराया जाएगा। - निप्र
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();