; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

भावी शिक्षकों से पूछा- कठिन सवाल पर क्या सोचता है बालक

बिलासपुर। नईदुनिया न्यूज जिले के 55 परीक्षा केंद्रों में रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा(टेट) हुई। इसमें व्यापमं के कठिन सवालों ने भावी शिक्षक को परेशान कर दिया। ऐसे ही एक प्रश्न में पूछा गया कि कठिन सवाल पर एक बालक क्या सोचता है।

पहली पाली में सुबह 9.15 से 11.45 बजे और दूसरी पाली में 2.15 से 4.45 बजे तक परीक्षा हुई। दोनों परीक्षाओं में करीब बीस हजार प्रतियोगी पंजीकृत थे। इनमें 80 फीसद से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई। व्यापमं ने पांच भागों में सवाल पूछे। बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं पर्यावरण। परीक्षा हॉल से निकलने के बाद भावी शिक्षकों ने बताया कि हिंदी और पर्यावरण के सवाल सरल थे। वहीं बाल विकास, अंग्रेजी और गणित के प्रश्न कठिन थे। खासकर बालक की क्षमता प्रदर्शित करने, उनके पढ़ने लिखने के तरीके, नवजात शिशु के सीखने की प्रक्रिया, शारीरिक संरचना, शिक्षण योग्य बुद्धिमता, चंद्रमा यान, कहावत, श्रेणी आवंटन के सवालों को हल करने में कठिनाई हुई। प्रत्येक भाग में 30 नंबर के 30 सवाल पूछे गए। प्रतियोगियों के लिए राहत की बात यह रही की माइनस मार्किंग नहीं था।
परीक्षा के बाद अब क्या
टेट पास करने के बाद प्रतियोगी शिक्षक के लिए पात्र होंगे। केंद्र शासन ने शिक्षाकर्मी वर्ग एक व दो (अब सहायक शिक्षक व शिक्षक पंचायत) भर्ती के लिए टेट पास करना अनिवार्य कर दिया है। यह नियम लागू होने के बाद से राज्य शासन ने अब तक एक बार ही परीक्षा आयोजित किया था। रविवार को दूसरी बार यह परीक्षा हुई।
एक दर्जन से अधिक वंचित
टेट के लिए कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय, शासकीय मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल और महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल को केंद्र बनाया गया था। जहां सुबह की पहली पाली में तीनों केंद्र से कुल 12 प्रतियोगी वंचित हुए। अधिकारियों ने बताया कि व्यापमं के निर्देश के बाद भी ये मूल पहचान पत्र लेकर नहीं पहुंचे थे। दो के पास ऑनलाइन डाउनलोड किया हुआ प्रवेश पत्र था। इसमें फोटा नहीं था। जबकि उन्हें दो रंगीन फोटो लाने के लिए कहा गया था। इसी तरह कई और केंद्रों में भी यही हाल रहा।
उपस्थिति पर एक नजर
विवरण पहली पाली दूसरी पाली
पंजीकृत 9876 9386
उपस्थित 8816 8508
अनुपस्थित 1060 878
जिले के सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई है। कुछ केंद्रों में निर्देश के बाद भी प्रतियोगी मूल पहचान पत्र लेकर नहीं पहुंचे थे। इसलिए उन्हें रोक दिया गया। नकल का एक भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है।
डॉ.बीएल गोयल
जिला समन्वयक, व्यापमं
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();