; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

ब्लॉक एक नियम दो, सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के आगे शासन-प्रशासन असहाय

बिलासपुर . जिले के सबसे बडे़ विकासखंड बिल्हा में सरकारी स्कूलों के लिए दो नियम बन गए हैं। बिल्हा प्रदेश के सबसे बडे़ विकासखंड की गिनती में आती है। इस ब्लॉक में सरकार की दो नीतियां चल रही हैं। बिल्हा ब्लॉक के 24 स्कूलों में एक या दो शिक्षक हैं।
दूसरी तरफ इसी ब्लॉक के 34 एेसे स्कूल है, जिनमें 71 शिक्षक शासन की तय नीति से अधिक है यानि विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की तादाद अधिक है। इन शिक्षकों के आगे शासन-प्रशासन नतमस्तक नजर आ रहा है। बिल्हा विकासखंड को अविभाजित मप्र में सबसे बडे़ विकासखंड के रूप में पहचान बनी । यह विकासखंड क्षेत्रफल के मामले में राज्य के सबसे बडे़ विकासखंड है। लेकिन इस विकासखंड में स्कूलों में शिक्षकों के मामले में सबसे बदहाल स्कूलों के रूप में पहचान बन गई है। बिल्हा विकासखंड में जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और फिर अपनी सहूलियतों के लिहाज से शिक्षकों ने पदस्थापना करा रखी है। इसलिए एक तरफ सरकारी स्कूलों में अतिशेष शिक्षकों की भरमार हो गई है। दूसरी तरफ दो दर्जन स्कूल शिक्षकों के लिए तरस रहे हैं।

एक ब्लॉक दो तस्वीर
बिल्हा विकासखंड में 24 स्कूलों में शिक्षकों की काफी कमी है। इनमें 23 स्कूल एेसे हैं, जहां विद्यार्थियों की दर्ज संख्या के अनुपात में दो-दो शिक्षक हैं। इन स्कूलों में कम से कम तीन से लेकर 5 शिक्षक होने चाहिए। दूसरी तरफ इसी ब्लॉक के 34 स्कूलों में तय सीमा से 71 शिक्षक अधिक है यानि ये शिक्षक अतिशेष की श्रेणी में है। लेकिन कई बरसों से शासन-प्रशासन अतिशेष शिक्षकों को शिक्षक विहिन स्कूल या एकल शिक्षक, दो शिक्षक वाले स्कूलों में पदस्थापना करने में नाकाम है।
उच्चाधिकारियों को सूची भेज दी

ये हैं मापदंड
शासन ने स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना के लिए मापदंड तय कर रखे हैं। लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। इनमें शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रत्येक स्कूल में प्रति 35 छात्र में एक शिक्षक की व्यवस्था का नियम बनाया है। वहीं शासकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रति 30 छात्र की दर्ज संख्या पर एक शिक्षक का मापदंड है। इन नियमों का पालन इस विकासखंड में नहीं हो रहा है।

अपनी सुविधाओं के अनुरूप पदस्थापना
बिल्हा ब्लॉक के 34 स्कूलों में 71 शिक्षकों ने अपनी सुविधाओं के अनुरूप पदस्थापना कराई है। इनमें जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और उनके निवास के करीब स्कूलों में पदस्थ हैं।
11 स्कूलों में 2-2 अतिशेष
बिल्हा ब्लॉक के 11 स्कूलों में दो-दो शिक्षक अतिशेष की श्रेणी में है। इनमें हरदी,परसाही, मोहभ_ा, चिल्हाटी, ढेका, लखराम, धमनी, रहंगी, सेमरताल, कछार, नगपुरा शामिल है।
1-1 शिक्षकों के अतिशेष स्कूल
बिल्हा के 15 स्कूलों में एक-एक शिक्षक अतिशेष की श्रेणी में है। इनमें फरहदा, मुढ़ीपार, तेलसरा, झलफा, मानिकपुर, बसिया, भटगांव, कड़ार, दोमुहानी, मंगला, लगरा, बिरकोना, बहतराई, धौराभाठा व सेंदरी शामिल हैं।

बिल्हा ब्लॉक के जिन स्कूलों में अतिशेष शिक्षक है। उनकी सूची उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। इसी प्रकार एकल शिक्षक, व 23 स्कूलों जहां शिक्षकों की कमी है,उसकी सूची भी भेजी गई है। निर्णय उच्चाधिकारियों को करना है।

एमएल पटेल, बीईओ,बिल्हा
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();