; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

स्कूल अब लगेंगे सुबह 9.30 बजे तक लेकिन गर्मी इससे पहले ही 44 डिग्री

रायपुर.शिक्षा विभाग ने तय किया कि गर्मी के कारण बुधवार से छोटे बच्चों के स्कूल सुबह 7 से 9.30 बजे तक लगेंगे, लेकिन उससे पहले ही राजधानी में दोपहर का तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच गया और लू के हालात पैदा हो गए। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन में गर्मी और बढ़ने के आसार जताए हैं।
इस वजह से मिडिल, हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों से सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक स्कूल लगने पर भी सवाल उठाए जाने लगे हैं क्योंकि राजधानी में दोपहर 12 बजे के आसपास से ही लू चलने लगती है।दो साल पहले मार्च में परीक्षाएं होती थी, रिजल्ट अप्रैल तक आते थे। फिर नया सत्र 15 जून से शुरू होता था। लेकिन शिक्षा विभाग ने पिछले साल से सत्र का पूरा सिस्टम बदला। इसके तहत एक अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत की। गर्मी छुट्टी से पहले 30 अप्रैल तक कक्षाएं लगाने का शेड्यूल तैयार किया। इसके अनुसार ही पिछले साल पढ़ाई भी हुई। इस बार भी यही फार्मूला लागू है। लेकिन इस बार अप्रैल के शुरुआत से ही गर्मी बढ़ गई है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने 17 दिनों में दो बार स्कूलों की टाइमिंग बदली। पहले दोपहर 12.15 तक लगने वाले प्राइमरी व मिडिल स्कूल का समय कम किया। छुट्टी का समय 11 बजे निर्धारित किया। फिर थोड़ी गर्मी और बढ़ी तो अब एक बार फिर स्कूलों की छुट्टी का समय बदला गया है। दैनिक भास्कर ने स्कूल के प्राचार्य व शिक्षक से बात की तो उन्होंने बताया कि गर्मी की वजह से स्कूलों में उपस्थिति कम है। छुट्टी होनी चाहिए, लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग के शेड्यूल की वजह से छुट्टी नहीं मिल रही है। स्कूल में 22 तक प्रवेश उत्सव है। संभावना है कि इसके बाद ही छुट्टी मिलेगी।
सुबह सात से लगेंगे स्कूल
नए निर्देश के तहत अब प्राइमरी व मिडिल कक्षाएं सुबह 7 से 9.30 तक लगेंगी। जबकि ऐसे स्कूल जहां दोे पालियों में कक्षाएं लगती है। वहां भी पहली पाली में प्राइमरी व मिडिल स्कूल सुबह 7 से 9.30 बजे तक चलेंगी। जबकि हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ाई 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी।
सीजन का सबसे गर्म दिन, दोपहर में लू जैसे थपेड़े
राजधानी में मंगलवार को दिन का तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच गया। इस साल यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पिछले साल 21 अप्रैल को इतनी गर्मी पड़ी थी। अभी से इतनी भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। बुधवार को भी तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आ सकती है। पखवाड़ेभर से लगातार दिन का तापमान 41-42 डिग्री चल रहा है। सोमवार को भी यह 42 डिग्री के आसपास ही रहा। दिन में अचानक तापमान लगभग डेढ़ डिग्री तक अधिक पहुंच गया। लालपुर मौसम केंद्र में यह 43.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह इस साल की अब तक की सबसे अधिक गर्मी का रिकार्ड है। इस साल 18 अप्रैल तक गर्मी पिछले साल से अधिक रही है। लालपुर मौसम केंद्र के निदेश प्रकाश खरे के अनुसार पश्चिम से रही शुष्क और गर्म हवा से तापमान बढ़ा है। बिलासपुर में भी तापमान 43.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। पेंड्रारोड, अंबिकापुर, जगदलपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में यह 40 डिग्री के आसपास रहा। छत्तीसगढ़ के ऊपर 0.9 किलोमीटर में एक ऊपरी हवा में चक्रवात बना हुआ है। इसके असर से अगले दो दिन में प्रदेश में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे पहले गर्मी तेज रहेगी। रायपुर में तापमान 43-44 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();