; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

पदोन्नति में देरी से सहायक शिक्षक पंचायत परेशान

महासमुंद। नईदुनिया प्रतिनिधि सहायक शिक्षक पंचायत से शिक्षक पंचायत पद पर पदोन्नति के लिए जिला पंचायत में 7 महीने से प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अब तक पदोन्नति नहीं दी गई है। जबकि 9 मार्च को पदोन्नति के लिए सत्यापन की अंतिम प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। पदोन्नति में हो रही देर से सहायक शिक्षक पंचायत परेशान हैं।

यह तय है कि 88 सहायक शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिलना है। जानकारी के अनुसार 9 मार्च को सत्यापन में शिक्षकों से 5-5 स्कूलों का भी नाम ले लिया गया था, जहां उनकी संभावित पोस्टिंग होनी है। विज्ञान विषय के 75, गणित के 9 और अंग्रेजी के 4 पदों पर सहायक शिक्षक पंचायत को शिक्षक पंचायत पद पर पदोन्नति मिलेगी। कुल 88 पदों पर पदोन्नति से स्कूलों में विद्यार्थियों को इन विषयों के शिक्षक मिलेंगे।
वर्जन
'हमनें सूची पूरी तरह से तैयार कर ली है। सोमवार को पदोन्नति आदेश जारी कर देंगे।'
-पुष्पेंद्र कुमार मीणा, सीईओ जिला पंचायत महासमुंद

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();