; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

प्रदर्शन / छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव की तबीयत बिगड़ी, 9 दिनों से जारी है पार्टी का आमरण अनशन

रायपुर. आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पार्टी 14580 शिक्षकों की नियुक्ति और सभी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के मुद्दे पर आमरण अनशन कर रही है। रायपुर के राजकुमार कॉलेज के पास पार्टी कार्यालय में यह विरोध प्रदर्शन पिछले 9 दिनों से जारी है।
जायसवाल की हालत बिगड़ने पर उन्हें मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी बीते 3 जुलाई से आमरण अनशन पर हैं। आम आदमी पार्टी आरटीआई प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने एक दिवसीय उपवास भी किया।
प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि सरकार बनाने से पहले भूपेश बघेल ने  प्रदेश की जनता से वादे किये थे, बेरोजगारी दूर करने की बात कही थी।  प्रदेश के 14580 चयनित शिक्षक की नियुक्ति कबतक होगी कोई नहीं जानता। पुलिस के दम पर सरकार  प्रदेश में आंदोलनों को कुचलने जो षड्यंत्र रच रही है यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी के नेताओं ने कहा कि सरकार जब तक शिक्षकों को नियुक्ति नहीं करती है, ये आंदोलन जारी रहेगा।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();