; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

शिक्षक फेडरेशन ने वेतन विसंगति को लेकर रायपुर में किया धरना-प्रदर्शन

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने वव्यं विसंगति दूर कर के 12 मार्च को रायपुर में प्रदर्शन किया। जिनमें महासमुंद जिला अध्यक्ष ईश्वर चंद्राकर के नेतृत्व में दो हजार से ऊपर सहायक शिक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

धरना-प्रदर्शन में समस्त प्रांतीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष गणों ने अपना विचार व्यक्त कर सरकार के समक्ष अपनी वेतन विसंगति के पीड़ा को व्यक्त किया गया।

इस क्रम में ईश्वर चंद्राकर ने कहा कि आज जो हजारों की संख्या में यहां पर सहायक शिक्षक उपस्थित हुए है ये सभी छत्तीसगढ़ में शासन करने वाली सरकारों से बार बार छले गए हैं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बने दो वर्ष से अधिक हो गया। तीन बजट पेश हो गया। पर भी सहायक शिक्षकों की समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ है। तब मजबूर होकर हजारों की संख्या में सहायक शिक्षकों को राजधानी में उपस्थित होकर फिर से अपनी वेतन विसंगति की समस्या से अवगत कराना पड़ रहा है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सिराज बक्श ने भी धरना स्थल पर सभा को संबोधित किया।

प्रमुख रूप से इस आंदोलन में बीपी मेश्राम, जिला सचिव केतन साहू, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कावेरी वैष्णव सहित जिला व ब्लाक पदाधिकारी सुशील प्रधान, कमल नारायण यादव, रामकृष्ण ठाकुर, पीतांबर पाठक, यशवंत पटेल, सुदर्शन साहू, विजय राजपूत, दिनेश राजेश चंद्राकर, राजेश भालेराव, गोविंद चौधरी, आत्माराम साहू, हीरालाल चौहान, छतराम चौहान, श्रीमती मुनिया निर्मलकर, सीमा यादव, कुंती नेताम, दीपाली वर्मा, सुषमा नंद, जितेंद्र चंद्राकर, कैलाश साहू, जितेंद्र साहू, द्वारिका साहू, यश चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक उपस्थित थे। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();