Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
वाट्सएप के लिए शिक्षक मोबाइल खरीदने मजबूर
बेमेतरा .
मध्यान्ह भोजन लाभार्थी विद्यार्थियों का प्रतिदिन रिकार्ड की जानकारी
आनलाइन देने के आदेश के बाद वेतन के लिए संघर्ष कर रहे शिक्षाकर्मियों के
सामने स्मार्टफोन लेने की मजबूरी सामने आ गई। शिक्षा विभाग के नए आदेश
अनुसार जिले के प्राथमिक व मिडिल स्कूलों में मध्यान्ह भोजन का नियमित
रिकार्ड आनलाइन दिया जाता है।
ज्यादा दिन अतिशेष की मलाई नहीं खा सकेंगे शिक्षक, हटाने की रणनीति कल
एजुकेशन रिपोर्टर | बिलासपुर लेनदेन व ऊंची पहुंच के बल पर शहर के आसपास के स्कूलों में अतिशेष की मलाई खा रहे शिक्षकों को हटाने के लिए 19 जुलाई को कलेक्टरेट के मंथन सभाकक्ष में रणनीति बनेगी। इसके लिए डीईओ ने ब्लॉक सीईओ, नगर पंचायत सीएमओ व ब्लॉक शिक्षाधिकारियों को एजेंडा जारी कर दिया है। इन्हें बैठक में पूरी जानकारी के साथ आने कहा गया है।
अतिशेष व्याख्याता पंचायत, खाली स्कूलों में भेजने पर चर्चा आज
बिलासपुर| जिले में 175 व्याख्याता पंचायत अतिशेष की मलाई खा रहे हैं।
इन्हें रिक्त पद वाले स्कूलों में भेजने के लिए मंगलवार को कलेक्टोरेट
सभाकक्ष मंथन में अफसर चर्चा करेंगे। जिला पंचायत ने हाल ही पति-प|ी के
आधार पर थोक में दूसरे जिले के 95 शिक्षाकर्मियों को यहां बुलाया है।
110 पदोन्नत शिक्षक पंचायत को काउंसिलिंग के साथ ही दिया पोस्टिंग आॅर्डर
जिला पंचायत प्रशासन ने 110 पदोन्नत शिक्षक पंचायत को काउंसिलिंग के साथ ही
तत्काल पदस्थापना आदेश भी थमा दिया। उन्हें एक सप्ताह के भीतर संबंधित
स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षाकर्मियों की
ट्रांसफर-पोस्टिंग में लेनदेन का आरोप झेलने के बाद जिला पंचायत ने इस बार
पोस्टिंग में पारदर्शिता बरती है।
दो साल से टीचर हैं लापता, बच्चे पांचवीं की जगह आज भी तीसरी में पढ़ रहे
रायपुर/नकुलनार.आदिवासी
बच्चे विकास की दौड़ में पहले ही पीछे चल रहे हैं और शिक्षा विभाग के
अफसरों की लापरवाही ने उन्हें दो साल और पीछे धकेल दिया है। मामला ब्लॉक
कटेकल्याण के लखापाल के पांडेमपारा की प्राथमिक शाला से जुड़े बच्चों का है।
भास्कर में लगातार प्रकाशित खबरों के बाद अब भी विभागीय अफसर इस स्कूल के
लिए तैनात शिक्षक रामकुमार कहां है पता नहीं लगा सके हैं।
शिक्षक पात्रता परीक्षा : सरल सवालों से खिल गए चेहरे
कोरबा. रविवार
को शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की भारी भीड़
जुटी। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में सात हजार से अधिक उम्मीदवार
शामिल हुए। सरल सवालों से परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। उन्हें अच्छे
नंबर की उम्मीद है।व्यापमं ने टीईटी का अयोजन किया था।
TET Exam : छत्तीसगढ़ के प्रश्न खोजते रहे प्रतिभागी
रायगढ़ । नईदुनिया न्यूज रविवार को दो पालियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित हुई। सामान्य
प्रश्न पत्र देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिले लेकिन छत्तीसगढ़ से संबंधित
एक भी प्रश्न ना पाकर उन्हें थोड़ी निराशा भी हुई। पुलिस की चाक चौबंद
व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक ढंग से परीक्षा हुई ।
परीक्षार्थी बोले- टीईटी में सरल प्रश्न आए, चेहरों पर दिखी खुशी
शिक्षक
बनने और प्रमोशन पाने से पहले अपनी काबिलियत साबित करने के लिए रविवार को 6
हजार 120 लोगों शिक्षक पात्रता परीक्षा दी। दो पालियों में हुई इस परीक्षा
में पहली पाली में प्राइमरी स्कूल के लिए सुबह 9 से 11.45 बजे तक 8
सेंटरों में हुई। दूसरी पाली में दोहपर 2 बजे से 4.45 बजे तक मिडिल स्कूल
के लिए 6 सेंटरों में परीक्षा हुई।
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई टीईटी
अंबिकापुर। नईदुनिया न्यूज छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की
शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई।
प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 10 तथा पूर्व माध्यमिक
स्तर की परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाए गए थे। निर्देशों के बावजूद ओरिजनल
आइडी पू्रफ लेकर केंद्रों में न पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को वापस लौटना
पड़ा।
भावी शिक्षकों से पूछा- कठिन सवाल पर क्या सोचता है बालक
बिलासपुर। नईदुनिया न्यूज जिले के 55 परीक्षा केंद्रों में रविवार
को शिक्षक पात्रता परीक्षा(टेट) हुई। इसमें व्यापमं के कठिन सवालों ने
भावी शिक्षक को परेशान कर दिया। ऐसे ही एक प्रश्न में पूछा गया कि कठिन
सवाल पर एक बालक क्या सोचता है।
Subscribe to:
Posts (Atom)