; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

आउटसोर्सिंग से जोगी नाराज, शिक्षकों को दी चेतावनी

रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि सरकारी स्कूलों में आउटसोर्सिंग से आने वाले शिक्षकों को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो अजीत जोगी ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगले चुनाव में उनकी पार्टी की सरकार बनती है, तो निश्चित तौर पर उनकी नौकरी पर पुनर्विचार किया जाएगा।

सरकारी स्कूल का रिजल्ट सुधारने के लिए तैयार किया प्रश्न बैंक, बच्चों को बांटा जाएगा

जिले के सरकारी स्कूलों के रिजल्ट में सुधार लाने के लिए प्रश्न बैंक तैयार किए जा रहे हैं। इन प्रश्न बैंक को सरकारी स्कूलों में बांटा जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला शिक्षा विभाग ने सत्र 2016-17 में मिशन बेटर एजुकेशन के तहत प्रश्न बैंक तैयार किए थे।

जिपं अध्यक्ष ने लगाया गोलमोल जवाब का आरोप, सीईओ ने कहा तो कर दें शिकायत

जांजगीर-चांपा. जिला पंचायत अध्यक्ष नंद किशोर हरबंश और जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत के बीच स्वाभिमान की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बारे में अध्यक्ष कार्मिक आयोग से लेकर पंचायत मंत्रालय तक शिकायत कर चुके हैं।

अब शिक्षकों के लिए होगी CAT-SAT जैसी परीक्षा!

शिक्षक बनने की राह अब थोड़ी और कठिन हो सकती है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) स्कूल के शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय स्तर के टेस्ट पर विचार कर रहा है, जिसके आधार पर राज्य उन्हें रोजगार देने का विकल्प चुन सकता है।

बीईओ ने शिक्षकों से कहा- 25 से 31 तक समस्याओं के लिए करें आवेदन

पथरिया | विकासखंड शिक्षा अधिकारी पथरिया ने अनोखी पहल की है। इसमें उन्होंने 25 मई से 7 दिनों तक अपनी समस्याओं के लिए आवेदन करने कहा है। बीईओ पीएस बेदी ने शिक्षक संवर्ग के, शिक्षक पंचायत संवर्ग के अधिकारी /कर्मचारी के लिए सूचना जारी की है।

शिक्षकों के 25 हजार पद रिक्त, भर्ती में शिक्षक मिलने के आसार भी नहीं

रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि प्रदेश में शिक्षकों के करीब 25 हजार पद खाली हैं। विज्ञान, वाणिज्य, गणित और अंगे्रजी शिक्षकों के मामले में तो स्थिति और भी खराब है। प्रदेश के करीब 7 हजार प्राथमिक स्कूलों में प्रधानपाठक नहीं हैं। बस्तर और सरगुजा के आठ विकासखंडों में विषय विशेषज्ञों की आउटसोर्सिंग के बाद भी 4457 पद खाली हैं। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त होने की कगार पर बताई जा रही है।

अब 7वीं कक्षा से बनेगा जाति-निवास प्रमाण पत्र

बिलासपुर. नए शिक्षा सत्र से इस बार आरक्षित वर्ग के बच्चों का सातवीं कक्षा से ही जाति, आमदी और निवास प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह स्कूलों में एेसे बच्चों के दस्तावेज तैयार कर प्रमाण पत्र के लिए तहसीलदार तक पहुंचाएं।

जिलेभर के शिक्षकों का वेबसाइट पर दिखेगा बायोडाटा

धमतरी। नईदुनिया प्रतिनिधि जिले के शासकीय स्कूलों में हजारों शिक्षक-शिक्षिकाएं पदस्थ है। कौन कहां है। क्या योग्यता है, यह जानना मुश्किल होता था, लेकिन प्रदेश स्तर पर तैयार हो रहे वेबसाइट से यह जानना आसान हो जाएगा। प्रदेश समेत जिलेभर के शिक्षक-शिक्षिकाओं का संपूर्ण बायोडाटा इस साल से वेबसाइट पर जल्द दिखेगा। शिक्षकों के बायोडाटा की एंट्री शुरू हो गई है।

दूसरे जिले से आएंगे गणित विज्ञान के एक्सपर्ट टीचर

जिले के स्कूलों में गणित-विज्ञान के शिक्षकों की व्यवस्था अब दूसरे जिलों से होगी। इससे जुलाई में स्कूल खुलते ही इन मुख्य विषयों की पढ़ाई शुरु हो जाएगी। शिक्षकों की व्यवस्था के लिए अन्य जिलों के अतिशेष शिक्षकों को अस्थाई रुप से पदस्थ करने की तैयारी की जा रही है।

दो टीचर, रोज नया गांव, नई कक्षा; छुटि्टयों में भी सुलझा रहे हैं बच्चों के सवाल

रायपुर.गर्मी की छुट्‌टियां शुरू हो गई हैं लेकिन रायपुर के दो शिक्षक छुट्‌टी में भी गांव-गांव जाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। यह पहल टेकारी के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल डीके बोदेले व शिक्षक बीआर साहू की है। वे रोज रायपुर से 20 किमी दूर सुबह पांच बजे टेकारी से लगे छह गांवों में पढ़ाने जाते हैं।

व्यापमं: शिक्षक बनने की प्रवेश परीक्षा में 464 परीक्षार्थी रहे अपसेंट

भिलाई. छत्तीसगढ़ व्यापमं की ओर से रविवार को प्री-बीएड और डीएलएड की प्रवेश परीक्षा ली गई। जिले के 8 केंद्रों में बीएड की प्रवेश परीक्षा 3306 छात्र शामिल हुए। कुल पंजीयन 3770 के थे, जिसमें से 464 ने रुचि नहीं दिखाई। इसी तरह डीएलएड के लिए 1484 छात्र जुटे। परीक्षा सुबह और दोपहर की पाली में कराई गई।

UPTET news