Facebook

Govt Jobs : Opening

एक घंटा ज्यादा पढ़ना है तो एक शिफ्ट वाले सरकारी स्कूल में कराएं एडमिशन

यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा स्कूल में ज्यादा समय तक पढ़े तो आपको उसे सिंगल शिफ्ट वाले सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाना चाहिए। क्योंकि अब वहां एक घंटा ज्यादा पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने एक शिफ्ट में संचालित होने वाले स्कूलों की प्रतिदिन की शैक्षणिक अवधि छह घंटे और दो शिफ्ट में संचालित होने वाले स्कूलों की पांच घंटे कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव विकासशील द्वारा 18 जुलाई को जारी निर्देश के अनुसार प्रदेश के समस्त सरकारी स्कूलों के संचालन की समय अवधि निर्धारित की गई है। इसे 1 अगस्त से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। एक शिफ्ट वाले स्कूलों में 16 जून से 31 मार्च तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कक्षाएं लगाई जाएंगी। दो शिफ्ट वाले स्कूलों में छोटी कक्षाओं के लिए सुबह 7 बजे से 12 बजे और बड़ी कक्षाओं के लिए दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक कक्षाएं लगाई जाएंगी।

प्राथमिक में 800 घंटें और अन्य में 1000 घंटे कराई जाएगी पढ़ाई: जारी निर्देश के अनुसार 1 अगस्त से सभी प्राथमिक स्कूलों में एक शैक्षणिक सत्र में 200 दिन स्कूल संचालित किए जाएंगे। जिनमें 800 घंटे की कक्षाएं लगाई जाएंगी। वहीं मिडिल, हाई व हॉयर सेकेंडरी स्कूलों में एक शैक्षणिक सत्र में 220 दिन स्कूल संचालित किए जाएंगे। जिसमें 1000 घंटे कक्षाएं लगेंगी।

पीरियड बढ़ाए जाएंगे

एक शिफ्ट वाले स्कूल में छह घंटे क्लास लगाने का निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त हुआ है। इस एक घंटे को सभी पीरियड में पांच मिनट बढ़ा कर एडजस्ट किया जाएगा। जिन स्कूलों में दो शिफ्ट का संचालन होता है वहां पर पांच घंटे की क्लास समय के अभाव के कारण लगाई जाती है। एएन बंजारा, जिला शिक्षा अधिकारी
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Recent in Fashion

Random Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();