रायपुर |
कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी कई सवालों के जवाब देकर कॉलेज का बेस्ट
टीचर तय करेंगे। इंदिरा गांधी कृषि विवि में बेस्ट टीचर अवार्ड शुरू होने
वाला है। इसके तहत टीचरों के चयन में एक-एक विद्यार्थी से सवाल पूछे
जाएंगे। जिसमें क्लास में शिक्षक की उपस्थिति, उनके पढ़ाने के तरीके समेत
अन्य से संबंधित सवाल होंगे। जिन पर विद्यार्थियों की मेहरबानी रहेगी, वे
कॉलेज के बेस्ट टीचर होंगे।
अवार्ड से सम्मानित होने टीचरों को न सिर्फ प्रमाण पत्र मिलेगा बल्कि उन्हें तीन हजार रुपए नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। बेस्ट टीचर अवार्ड की शुरुआत विवि में पिछले साल हुई थी। लेकिन उस अवार्ड में कुछ ही कॉलेजों ने हिस्सा लिया था।
वहीं दूसरी ओर अवार्ड कॉलेज के लिए न होकर विश्वविद्यालय के लिए किया गया था।
इसे लेकर विवाद की स्थिति भी बनी थी। इस बार स्थिति थोड़ी बदली है। इस बार अवार्ड विवि के स्तर पर नहीं बल्कि कॉलेज स्तर पर दिया जाएगा। इनका भी चयन हर वर्ष के विद्यार्थी अलग-अलग करेंगे। यानी प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले विद्यार्थी अपने टीचर का चयन करेंगे। दूसरे साल वाले विद्यार्थी अलग शिक्षक का चयन करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि एक कॉलेज से चार टीचरों को अवार्ड मिलेगा। विवि ने इनके चयन के लिए एक निर्धारित प्रफोर्मा तैयार किया है। इसमें कुछ प्रश्न दिए गए हैं। इन्हीं के जवाब विद्यार्थियों को जवाब देने होंगे। हर कॉलेज की इस अवार्ड में भागीदारी हो इसके लिए डीन को जिम्मेदारी दी गई है। वे विद्यार्थियों से प्रफोर्मा भराएंगे।
जिज्ञासा बढ़े और प्रोत्साहित हो
विवि के अधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों में पढ़ाने की जिज्ञासा बढ़े। अच्छा काम करने वाले शिक्षक प्रोत्साहित हो इस वजह से अवार्ड की शुरुआत हुई है। इसमें सभी विद्यार्थियों के साथ सभी शिक्षकों की भागीदारी रहेगी। विद्यार्थियों को यह मौका रहेगा कि अपने बेस्ट टीचर को चुने, दूसरा शिक्षकों पर भी दबाव रहेगा। इससे यहां पढ़ाई का अच्छा माहौल तैयार करने में मदद मिलेगी।
रविवि करता है कॉलेजों को सम्मानित
रविवि में इससे अलग व्यवस्था है। यहां कॉलेजों व विभागों को सम्मानित किया जाता है। कुछ साल पहले विवि ने इसकी शुरुआत की है। स्थापना दिवस के मौके पर बेस्ट कॉलेज का चयन कर पुरस्कार दिए जाते हैं। विवि के अधिकारियों का मानना है कि इससे यह पता चलता है कि किस कॉलेज की स्थिति बहुत अच्छी है। दूसरी ओर यह भी संभावना बनती है कि जिन कॉलेजों की हालत थोड़ी अच्छी है वे इस अवार्ड की वजह से सुधार की कोशिश करेंगे।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC