ग्राम पंचायत सुरेली में हाईस्कूल का संचालन 2011 से हो रहा है। हाईस्कूल
का उन्नयन हायर सेकेंडरी में सत्र 2014-15 में हुआ। लेकिन स्कूल में विषय
शिक्षकों तथा प्राचार्य की कमी है।
यहां 6 गांव के छात्र पढ़ने पहुंचते हैं। स्कूल में कामर्स संकाय व्याख्याता के दो पद स्वीकृत हैं जो रिक्त पड़े हैं।
यही कारण है कि यहां स्वीकृत होने के बावजूद काॅर्मस संकाय की पढ़ाई नहीं कराई जा रही है। जो छात्र 10वीं के बाद कार्मस संकाय लेना चाहते हैं उन्हें या तो पढ़ने दूसरे स्कूल जाना होता है या मन मारकर दूसरे विषय लेने पड़ते हैं। स्कूल में भौतिक, भूगोल विषय शिक्षकों का पद भी रिक्त है। मजबूरी में यहां भौतिक विषय की पढ़ाई गणित के शिक्षक करा रहे हैं। भूगोल की पढ़ाई अर्थशास्त्र के शिक्षक करा रहे हैं। हाईस्कूल में विज्ञान के भी शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में विज्ञान सहायक भी पदस्थ्य नहीं होने से प्रायोगिक कक्षाएं प्रभावित होती हैं।
शिक्षा विभाग से की प्राचार्य तथा शिक्षकों की मांग : सुरेली पंचायत उपसरपंच व शाला प्रबंधन समिति सदस्य शोभाराम कावड़े ने कहा स्कूल में वाणिज्य शिक्षक नहीं होने तथा प्राचार्य नहीं होने से दिक्कत हो रही है। शिक्षक व प्राचार्य की मांग शिक्षा विभाग से की गई है।
अफसरों को बता चुके, नहीं हो पा रहा निराकरण
पंचायत प्रतिनिधी तथा पालक स्कूल में शिक्षक, प्राचार्य सहित अन्य समस्याओं से संबधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। ग्राम डोमाहर्रा के पालक गंगाराम साहू, राजकुमार विश्वकर्मा ने कहा स्कूल में शिक्षक, प्राचार्य सहित अन्य समस्याएं हैं जिसका निराकरण होना चाहिए।
चपरासी तक का पद खाली पड़ा हुआ है
स्कूल में चपरासी के दो पद स्वीकृत हैं तथा दोनो ही पद रिक्त पड़े हैं। फिलहाल अंशकालीन भृत्य से काम चलाया जा रहा है। स्कूल में आफिस के अलावा बच्चों के लिए एक भी कम्प्यूटर नहीं है। छात्रो के लिए सायकल स्टैंड भी नहीं बना है। हायर सेकेंडरी स्कूल का भवन भी नहीं बना है। हाईस्कूल भवन में हायर सेकेंडरी की कक्षाएं संचालित हो रही है। हाईस्कूल भवन में बाउंड्रीवाल नहीं होने से पौधारोपण नहीं हो पा रहा है। मैदान की भी कमी बनी हुई है। स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा तक 197 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।
प्राचार्य का पद भी रिक्त
हाईस्कूल का संचालन 6 वर्ष तो हायर सेकेंडरी की कक्षाएं तीन सालों से चल रही है। इतने सालों बाद भी स्कूल में प्राचार्य पदस्थ नहीं हो पाया है। एक व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
सुरेली हायर सेकेंड्री स्कूल जहां कामर्स संकाय शुरू नहीं हो सका है।