Facebook

Govt Jobs : Opening

Bilaspur : 14 लाख की नौकरी छोड़ वर्णित ने UPSC में किया कमाल

बिलासपुर। पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया में 14 लाख की नौकरी छोड़ने वाले शहर के लाडले वर्णित नेगी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में देशभर में 13वां स्थान हासिल किया है। वर्णित का कहना है कि माता-पिता की आज्ञा का पालन और अनुशासन से यह सफलता मिली है।

शुक्रवार की देर शाम परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अर्चना विहार नेहरू नगर में जश्न का माहौल है। घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया है। वर्णित की सफलता से न केवल शहर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी की लहर है।
शासकीय हाईस्कूल परसदा, पाली कोरबा में प्राचार्य देवेन्द्र सिंह नेगी व जेएमपी कॉलेज तखतपुर में व्याख्याता डॉ.सीमा नेगी अपने बेटे की सफलता से गदगद है। नईदुनिया से खास बातचीत में बेटे की सफलता का राज खोला। कहा कि वर्णित फिलहाल दिल्ली में है। शनिवार को बिलासपुर पहुंचेगा।
वर्ष 2016 में उसने अपने पिता से कहा कि वह पावर ग्रिड की नौकरी छोड़ना चाहता है। कोटा व दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी करना चाहता है। पिता ने अनुमति दी। रायपुर में पोस्टिंग होने के बाद भी नौकरी छोड़ दी। इसके बाद वह यूपीएससी की तैयारी में जुट गया।
आखिरकर शुक्रवार को सफलता ने शोर मचा दिया। यह परीक्षा देश में नौकरशाही के सर्वोच्च पदों के लिए आयोजित की जाती है। इस बार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (आइएफएस) के लिए 30 पद, भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के लिए 150 पद, सेंट्रल सर्विस ग्रुप ए के लिए 384 पद, ग्रुप बी सर्विस के लिए 68 पदों पर भर्ती होनी है।
वर्णित की बायोग्राफी
- वर्ष 1991 में जशपुर में जन्म हुआ। प्राथमिक व कक्षा सात तक की पढ़ाई यहीं हुई।
- कक्षा आठवीं की पढ़ाई बिलासपुर डीएवी वसंत विहार से शुरू हुई,10वीं तक पढ़ा।
- कक्षा 11वीं व 12वीं की पढ़ाई कोटा राजस्थान से किया। इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया।
- एनआइटी सूरत कल कर्नाटक से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरा की।
- पढ़ाई के दौरान ही कैंपस सलेक्शन हुआ। पावर ग्रिड कंपनी में 14 लाख पैकेज मिला।
- पहली पोस्टिंग रायपुर में हुआ। जिसके बाद मलय कोटला पंजाब में पोस्टिंग हुई।
- बिना बताए चुपचाप यूपीएससी की तैयारी करने लगा। वर्ष 2015 में 504 रैंक मिला।
- रैंक से असंतुष्ट होकर वर्णित ने अपने पिता को सारी बात बताई और नौकरी छोड़ी।
सफलता के पांच मंत्र
- बैडमिंटन में विवि चैंपियन। दोस्तों की संख्या एकदम कम।
- माता-पिता की बात कभी नहीं टाली। आज्ञा का पालन किया।
- बड़े भाई डॉ.अंकित बीएसएफ में कमांडेंट है। हमेशा सलाह लिया।
- पेंटिंग में खास रुचि।
- बचपन से अनुशासित रहकर जीवन को आसान बनाया।
परिवार में जश्न,पड़ोसी पहले
वर्णित की सफलता का समाचार टीवी पर सुनते ही परिवार में जश्न का माहौल छा गया। ऊर्जा निगम हरिद्वार में सहायक अभियंता मीटर के पद पर तैनात चाचा एनएस नेगी ने फोन पर बधाई दी। वहीं दोस्तों व पड़ोसी सबसे पहले पहुंच गए।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पाली में व्याख्याता के पद पर नियुक्त पीके साहु, कृषि विभाग के मानचित्र विभाग में पदस्थ महेंद्र कुमार शुक्ला, एलसीआइ की प्राचार्य डॉ.अर्चना शुक्ला और जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी अखिलेश मेहता भी शामिल हुए।

Recent in Fashion

Random Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();