राज्य के छह सरकारी कृषि कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 66 पदों पर
होगी भर्ती। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू होगी। असिस्टेंट
प्रोफेसर के पद पर अच्छा एकेडमिक रिकार्ड और इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन
होगा। शैक्षणिक पदों के अलावा गैर शैक्षणिक पदों पर भी नियुक्ति होगी।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से इसकी भी तैयारी की जा रही है।
कुछ साल पहले राज्य में छह कृषि कॉलेज, गरियाबंद, महासमुंद, कुरुद, कोरबा, जशपुर और छुईखदान में शुरू हुए। इन कॉलेजों में पढ़ाई तो शुरू हो गई। लेकिन नियमित शिक्षक नहीं थे। अतिथि शिक्षक एवं कृषि विवि से दूसरे सरकारी कॉलेजों से भेजे गए शिक्षकों से पढ़ाई हो रही थी। इसे लेकर विश्वविद्यालय से नियमित शिक्षकों की भर्ती के लिए राज्य शासन से अनुमति मांगी गई। कुछ दिन पहले भर्ती के लिए अनुमति मिली। इसके अनुसार ही छह नए कृषि कॉलेजों में भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई है। प्रत्येक कॉलेज में 11 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती होगी। एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स, एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन, एग्रीकल्चरल स्टेटिस्टिकस, एग्रोनॉमी, एनटोमोलॉजी, फार्म मशीनरी एंड पावर इंजीनियरिंग, जेनेटिक एंड प्लांट ब्रीडिंग, फ्रूट साइंस, वेजिटेबल साइंस, लाइवस्टॉक प्रोडक्शन, प्लांट पैथोलॉजी और सायल साइंस एंड एग्री. केमिस्ट्री विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती होगी।
ऑनलाइन आवेदन 20 से : कृषि कॉलेजों के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए 20 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार होंगे। वेबसाइट igkvmis.cg.nic.in से आवेदन भरे जा सकते हैं।
राज्य की भर्ती में ईडब्ल्यूएस का कोटा भी
राज्य की भर्ती में भी ईडब्ल्यूएस का कोटा लागू हो गया है। इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) के तहत असिस्टेंट प्राेफेसर के कुल 66 पदों में से 7 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा 21 पद एसटी, 8 पद एससी और ओबीसी के 9 पदों पर भर्ती होगी। जबकि सामान्य वर्ग के लिए भी 21 पद है।
विषय कुल पद
एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स 6
एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन 6
एग्रीकल्चरल स्टेटिस्टिकस 6
एग्रोनॉमी 6
एनटोमोलॉजी 6
फार्म मशीनरी एंड पावर इंजीनियरिंग 6
जेनेटिक एंड प्लांट ब्रीडिंग 6
फ्रूट साइंस 3
वेजिटेबल साइंस 3
लाइवस्टोक प्रोडक्शन 6
प्लांट पैथोलॉजी 6
सायल साइंस एंड एग्री. केमिस्ट्री 6
100 नंबरों का होगा स्कोरकार्ड
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए 100 नंबरों का स्कोरकार्ड होगा। इसमें 85 नंबर एकेडमिक रिकार्ड के लिए रहेंगे, जबकि 15 नंबर का इंटरव्यू होगा। अफसरों का कहना है कि एकेडमिक रिकार्ड के तहत बारहवीं, ग्रेजुएशन, पीजी, पीएचडी और नेट के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। साथ ही गोल्ड मैडल, जेआरएफ और एसआरएफ, रिसर्च पब्लिकेशन समेत अन्य के आधार पर भी दावेदारों का नंबर दिए जाएंगे।
गैर शैक्षणिक पदों पर भी भर्ती
कृषि कॉलेजों में शैक्षणिक पदों के अलावा गैर शैक्षणिक पदों पर भी भर्ती होगी। कृषि विवि से इसके लिए भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक क्लर्क समेत अन्य गैर शैक्षणिक के करीब 36 पदों पर भर्ती होगी। गरियाबंद, महासमुंद, कुरुद, कोरबा, जशपुर और छुईखदान के छह कॉलेज में ही इस पद भी भर्ती होगी। इस तरह से हर कॉलेज के खाते में 6-6 पद रहेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय तैयारी कर रहा है।