रायपुर | सर्व शिक्षा अभियान के तहत पंचायतों में कार्यरत शिक्षक और सहायक
शिक्षकों को अक्टूबर का वेतन जारी कर दिया गया है। राज्य शासन ने 102 करोड़
74 लाख रुपए की राशि पंचायतों में कार्यरत शिक्षकों के लिए जारी कर दी है।
राजीव गांधी शिक्षा मिशन के संचालकों ने बताया कि वेतन की राशि जनपद
पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के खातों में ट्रांसफर कर दी गई है।
गौरतलब है कि राज्य शासन सभी शासकीय कर्मचारियों को दिवाली के पहले वेतन दे रहा है। 26 व 27 अक्टूबर तक सभी सरकारी कर्मचारियों के खाते में वेतन की राशि जमा हो जाएगी।
दूसरी तरफ यूजीसी से मान्यता प्राप्त रिटायर्ड प्रोफेसरों को अब तक पेंशन नहीं मिली है। इसमें से कई प्रोफेसरों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। कुछ प्रोफेसर बीमार भी चल रहे हैं। पारिवारिक पेंशन के भी अनेक प्रकरण हैं।
रिटायर्ड प्रोफेसरों ने बताया कि शासन ने जो आदेश जारी किया है, उसमें सरकारी कर्मचारियों को वेतन दिवाली के पहले देने की बात तो की गई है। मगर पेंशन के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। उच्च शिक्षा विभाग के अफसरों से भी बात की गई। मगर वे भी इस बारे में कुछ नहीं बता रहे हैं।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC