जांजगीर-चांपा. जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष नंदकिशोर हरवंश की अध्यक्षता में सामान्य प्रशासन समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई।
जिसमें सहायक शिक्षक पंचायत से शिक्षक पंचायत के पद पर पदोन्नति एवं रिक्त पदों पर अनुमोदन किया गया।
पदोन्नति सूची को बहुमत के आधार पर अनुमोदन किया गया। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत वसंत भी मौजूद रहे।
एजेंडा पर चर्चा करते हुए समिति सदस्यों को बताया गया कि विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी के सहायक शिक्षक पंचायत से शिक्षक पंचायत पर पदोन्नति की जानी है।
जिसमें गणित विषय के सहायक शिक्षक पंचायत से शिक्षक पंचायत पर 165 पद पदोन्नति के लिए निर्धारित किए गए है, जिसमें से 109 पर पदोन्नति की जानी है।
इसके अलावा अंग्रेजी के सहायक शिक्षक पंचायत से शिक्षक पंचायत पर 249 पदों में से 28 पद पर पदोन्नति की जानी है।
वहीं विज्ञान विषय में सहायक शिक्षक पंचायत से शिक्षक पंचायत के 102 पदों में से 102 पद पर पदोन्नति दी जानी है। लंबी चर्चा के बाद जब सहमति नहीं बनी तो वोटिंग कराई गई।
जिसमें उपाध्यक्ष अजीत साहू, सुशांत सिंह, चैनसिंह सामले, पिताम्बर पटेल, कल्याणी साहू, तुलसी देवी साहू और इंदू बंजारे ने पदोन्नति सूची पर सहमति जातते हुए पक्ष में अपने हाथ उठाए।