कोरबा . शिक्षक
मोर्चा के पदाधिकारी रोज अपनी रणनीति बदल रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप
सामान्य शिक्षक दिग्भ्रमित हो रहे हैं। सभी असमंजस में हैं कि संघ के साथ
मिलकर आंदोलन करें भी तो कैसे? जिनकी रणनीति ही अस्पष्ट है। मोर्चा के
पदाधिकारियों ने पहले कहा कि मूल्यांकन कार्य का पूरी तरह से बहिष्कार
करेंगे। लेकिन तारीख करीब आते ही अब वह बांह में काली पट्टी बांधकर कार्य
करने की बात कह रहे हैं।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
वेतन विसंगति पर सीएम से मिला शिक्षक संघ
रायपुर|
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर उन्हें
वेतन विसंगति की लंबित मांग बताई। इस दौरान सीएम को सातवें वेतनमान का
निर्धारण करने के संबंध में दस्तावेजों के साथ ज्ञापन सौंपा गया।
प्रतिनिधिमंडल प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में सीएम से मिलने
पहुंचा था।
कैसे शिक्षा का अधिकार देने वाली सरकार इसकी जिम्मेदारी से बचती हुई दिख रही है
आज देश में शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) लागू हुए आठ साल हो चुके हैं. संयोग है कि इन्हीं दिनों शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार सवालों के घेरे में है. बीते महीने केंद्र द्वारा 60 शिक्षण संस्थाओं को स्वायत्तता देने और सीबीएसई पेपर लीक मामले को लेकर छात्र सड़क पर उतर चुके हैं.
BREAKING:शिक्षाकर्मी संघ में दो फाड़,छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ ने मूल्यांकन बहिष्कार से अपने को अलग किया
रायपुर-
छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ ने परीक्षा के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार नहीं
करने का फैसला लिया है.छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ के प्रांतीय प्रवक्ता
रामपाल सिंह ने कहा है कि बोर्ड परीक्षाओं के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के
मूल्यांकन के बहिष्कार में छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ के सदस्य भाग नही
लेंगे.उन्होंने कहा कि सभी संगठनों की अपनी विचारधारा, उद्देश्य एवं
कार्यशैली होती है.
हो जाएं तैयार, यहां निकलने वाली हैं शिक्षकों के पदों पर नौकरियां
जयपुर, 31 मार्चः राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार इस साल अक्टूबर तक 77 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर लेगी।
ऑनलाइन अटेंडेंस की योजना हुई फ्लॉप, घटिया टैबलेट और सॉफ्टवेयर से नहीं हो पाया शिक्षा विभाग हाईटेक
धमतरी. खराब टैबलेट और साफ्टवेयर में
दिक्कत के चलते शिक्षकों की ऑनलाइन अटेंडेंस की योजना पर ग्रहण लग गया है।
जिले में शिक्षकों की कुल संख्या 6 हजार 502 है, इसमें से 5 हजार 613 तो
कॉसमॉस योजना के तहत थम्ब लगाकर उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, जबकि 887 अभी
भी इस योजना से दूर हैं।
ऑनलाइन अटेंडेंस की योजना हुई फ्लॉप, घटिया टैबलेट और सॉफ्टवेयर से नहीं हो पाया शिक्षा विभाग हाईटेक
धमतरी. खराब टैबलेट और साफ्टवेयर में
दिक्कत के चलते शिक्षकों की ऑनलाइन अटेंडेंस की योजना पर ग्रहण लग गया है।
जिले में शिक्षकों की कुल संख्या 6 हजार 502 है, इसमें से 5 हजार 613 तो
कॉसमॉस योजना के तहत थम्ब लगाकर उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, जबकि 887 अभी
भी इस योजना से दूर हैं।
शिक्षकों ने आरक्षण रोस्टर अनुसार पदोन्नति मांगी
जगदलपुर | शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय एसोसिएशन छग के द्वारा पदोन्नति में
आरक्षण नियमों के उल्लंघन के विरोध में मंगलवार को हाता ग्राउंड मैदान में
धरना प्रदर्शन किया ।
शिक्षक पात्रता के हफ्तेभर में घोषित होंगे नतीजे
जशपुरनगर | पहली से पांचवीं और 6वीं से 8वीं तक स्कूलों में पढ़ाने की
पात्रता देने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के नतीजे जल्द जारी
होंगे। 17 दिसंबर को यह परीक्षा दो पालियों में हुई थी।
आरटीई के तहत एक अप्रैल से शुरू होगी प्रवेश की प्रक्रिया, ऑनलाइन ही करना होगा आवेदन
कोरबा . शिक्षा का
अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आगामी शैक्षणिक सत्र से एडमिशन की
प्रक्रिया एक अपै्रल से शुरू की जाएगी। इसके लिए विभागीय तैयारियां की जा
रही हैं। सहायक नोडल अधिकारी (सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य)
द्वारा अब हस्तलिखित आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
शिक्षक बोले-78 नाम नहीं भेजे गए तो सभी खुद रायपुर जाएंगे
धमतरी | सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी शिक्षकों की पदोन्नति के लिए 78
लोगों के नाम न भेजे जाने से नाराज शिक्षकों ने रविवार को बैठक बुलाई।
शासकीय आदर्श कन्या स्कूल में प्रधानपाठकाें व व्याख्याताओं ने सोमवार को
जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा करने का फैसला किया।
सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 500 पदों पर होगी भर्ती
जशपुरनगर |राज्य के नए और पुराने सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की
कमी जल्द दूर करने असिस्टेंट प्रोफेसर के करीब 500 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इसके आवेदन से संबंधित प्रक्रिया दो महीने के भीतर शुरू होगी। भर्ती
यूजीसी के नियम के अनुसार की जाएगी। इसके लिए भर्ती नियम बनाए जा रहे हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)