Facebook

Govt Jobs : Opening

गर्मी की वजह से स्कूलों का समय बदला, केवल ढाई घंटे होगी पढ़ाई

प्रदेशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर राज्य सरकार ने सरकारी और निजी स्कूलों के संचालन का समय परिवर्तित कर दिया है। अब बुधवार से स्कूल सुबह 7 बजे से 9.30 बजे तक सिर्फ ढाई घंटे के लिए संचालित होंगे और 9 बजे बच्चों को मध्याह्न भोजन मिलेगा।
हालांकि आदेश 19 अप्रैल से लागू होगा, लेकिन शहर के कई स्कूलों में मंगलवार से ही सुबह 7 बजे क्लास लगी और 9.30 बजे छुट्टी दे दी गई।

राज्य सरकार की ओर से छग स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव मयंक वरवड़े ने सोमवार देर-शाम को प्रदेशभर के कलेक्टरों को आदेश जारी किया। इसके अनुसार एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक और अपर प्राथमिक स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से 9.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। इन स्कूलों में बच्चों को मध्यान्ह भोजन सुबह 9 बजे दिया जाएगा। दो पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों में प्राथमिक और अपर प्राथमिक स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से 9.30 बजे और इन्हीं स्कूलों की उच्च कक्षाओं का समय सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह आदेश 19 से 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।

जिलेभर के स्कूलों को पत्र जारी: डीईओ पीकेएस बघेल ने दैनिक भास्कर को बताया कि 17 अप्रैल को देर-शाम रायपुर मंत्रालय से छग स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव मयंक वरवड़े का पत्र जारी हुआ है। इस पत्र में स्कूल संचालन को लेकर नए आदेश दिए गए है। पत्र मिलते ही जिलेभर के सभी बीईओ को निर्देश भेज दिया गया है। साथ ही वाट्सएप के जरिए भी प्रधान पाठकों को जानकारी दे दी गई है।

स्कूलों में बच्चों की उपस्थित हुई कम

भीषण गर्मी की वजह से स्कूलाें में बच्चों की उपस्थिति भी लगातार कम होती जा रही है। शहर के ही स्कूलों में दर्ज संख्या के मुताबिक एक तिहाई बच्चों की उपस्थिति दर्ज की जा रही है। मंगलवार को शहर के कुछ स्कूलों की दैनिक भास्कर टीम ने पड़ताल की, तो बच्चों की उपस्थिति नगण्य दिखी।

धमतरी। गर्मी के कारण स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी अाधे से कम हो गई है। 

Recent in Fashion

Random Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();