रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
राज्य सरकार ने जहां 23 साल बाद 14,580 पदों पर शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है, वहीं नगरीय निकाय शिक्षक संघ भर्ती के विरोध में एकजुट होता जा रहा है। संघ की मांग है कि सरकार पहले हमें संविलियन कर शिक्षकों के बराबर पद दे। संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश में समस्त पंचायत और नगरीय निकाय में शिक्षकों के संविलियन की आवश्यकता है। इसके बाद ही अन्य शिक्षकों की भर्ती निकाली जानी चाहिए। सरकार ने हमारी बात नहीं सुनी तो हमारा विरोध निरंतर जारी रहेगा। वहीं लोक शिक्षण संचालनालय ने 14,580 शिक्षकों के पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।