रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
राज्य सरकार ने जहां 23 साल बाद 14,580 पदों पर शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है, वहीं नगरीय निकाय शिक्षक संघ भर्ती के विरोध में एकजुट होता जा रहा है। संघ की मांग है कि सरकार पहले हमें संविलियन कर शिक्षकों के बराबर पद दे। संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश में समस्त पंचायत और नगरीय निकाय में शिक्षकों के संविलियन की आवश्यकता है। इसके बाद ही अन्य शिक्षकों की भर्ती निकाली जानी चाहिए। सरकार ने हमारी बात नहीं सुनी तो हमारा विरोध निरंतर जारी रहेगा। वहीं लोक शिक्षण संचालनालय ने 14,580 शिक्षकों के पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।
लोकसभा चुनाव के पहले निकले पद
लोकसभा चुनाव और आचार संहिता को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। वहीं 2011 के बाद से वर्ग तीन के लिए शिक्षकों की भर्ती नहीं की गई है। साथ ही व्याख्याता पंचायत के लिए 2017 में पद निकाले गए थे। इसकी भर्ती 2018 तक की गई थी। ई और टी संवर्ग में अंग्रेजी,गणित, भौतिक, रसायन, जीवविज्ञान, वाणिज्य, कृषि, विज्ञान समूह, सामाजिक विज्ञान के विषयों पर भर्ती की जाएगी। 26 मार्च से शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगवाए गए हैं।
तीन स्तर पर निकले पद
संचालक लोक शिक्षण, संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी के लिए पदों पर भर्ती की जाएगी। व्याख्याता के लिए अंग्रेजी, गणित, भौतिक, रसायन, जीवविज्ञान, वणिज्य विषयों पर भर्ती होगी। वहीं शिक्षक ई और टी वर्ग के लिए अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कृषि और अंग्रेजी माध्यम ई वर्ग के लिए अंग्रेजी, विज्ञान समूह, समाजिक विज्ञान के पद निकाले गए हैं। वहीं सहायक शिक्षक के लिए विज्ञान समूह और अंग्रेजी के लिए पद निकाले गए हैं।