Facebook

Govt Jobs : Opening

102 शिक्षकर्मियों की नहीं हुई पदस्थापना

जांजगीर-चांपा. जिला मुख्यालय जांजगीर और चांपा नगरपालिका में 102 शिक्षक संवर्ग की नियुक्ति हुई थी। लेकिन ज्यादातर शिक्षक संवर्ग ने समय पर ज्वाइनिंग नहीं ली। वहीं ऐनवक्त पर मामला न्यायालय चला गया। जिसके चलते वर्ग दो व तीन की भर्ती पर रोक लग गई। यह मामला अब तक न्यायालय में लंबित है।

जांजगीर नपा में 30 तथा चांपा नपा में 72 पदों पर शिक्षक संवर्गों की भर्ती के लिए नियुक्ति आदेश जारी किया गया था। आदेश जारी होने के बाद मूल दस्तावेजों का सत्यापन कर शिक्षक संवर्गों को चयनित स्कूलों में पदभार ग्रहण करना थाए लेकिन ज्यादातर शिक्षक संवर्गों ने समय पर स्कूलों में आमद देने रूचि नहीं ली।
यही कारण है कि नियुक्ति आदेश जारी होने के महिनों बाद भी चांपा में मात्र नौ लोगों ने कार्यभार संभाला था। जिनमें से छह लोगों ने रिजाइन दे दी थी। वहीं जांजगीर में 11 लोगों ने ही पदभार ग्रहण किया था। इस दौरान शिक्षक संवर्ग भर्ती का मामला न्यायालय चला गया। न्यायालय ने प्रक्रिया पूरी होते तक शिक्षाकर्मी वर्ग दो व तीन की भर्ती में प्रतिबंध लगा दी है। जिसके चलते खासकर जांजगीर व चांपा क्षेत्र में शिक्षकों की भर्ती नहीं हो सकी।
उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय जांजगीर व चांपा के स्कूलों में शिक्षकों की गंभीर समस्या है। यहां के कई स्कूल एकल शिक्षकीय हैं। जबकि कई स्कूलों का संचालन जैसे.तैसे हो रहा है।

जांजगीर.नैला नपा ने यहां के हायर सेकंडरी। मिडिल व प्राइमरी स्कूलों के लिए कुल 30 शिक्षक संवर्ग की नियुक्ति की थी। जबकि चांपा नपा ने हायर सेकंडरी, हाईस्कूल, मिडिल व प्राइमरी स्कूलों में कुल 72 शिक्षाकर्मियों की नियुक्ति की थी।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Recent in Fashion

Random Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();