बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग द्वारा 27 मई को जारी आदेश के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक लगाई गई है। फेडरेशन वित्त विभाग द्वारा जारी इस आदेश की कड़ी निंदा करता है ।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के समस्त कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 दिन की वेतन कटौती कराने के बाद भी वेतन वृद्धि रोकना अप्रत्यक्ष रूप से कर्मचारियों को दिए जाने वाला दंड है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के अंतर्गत कोई कर्मचारी कर्तव्यों का समुचित निर्वहन नहीं करता है ,तब उसकी वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी जाती है।
प्रदेश के सभी कर्मचारी कोविड-19 कोरोना वायरस की जंग में बॉर्डर चेक पोस्ट पॉइंट ,क्वारेंटाइन सेंटर बैंक सहित अन्य जगहों पर अपनी जान की बाजी लगाकर कोरोना संघर्ष में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं उन्हें उत्साहित प्रोत्साहित करने के बदले दंडित किया जाना निंदनीय है।
फेडरेशन के जिला अध्यक्ष संजय कुमार यादव ,जिला सचिव संत कुमार साहू जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र दास मानिकपुरी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष बुधनी अजय ,ब्लाक अध्यक्ष मुरीत श्रीवास ने बताया कि जिले के कोरोना योद्धा कर्मचारियों को तत्काल 50 लाख का बीमा कव्हर का लाभ दिया जाना चाहिए ताकि उनके परिवारों को मुसीबत के समय में जीवन यापन हेतु आर्थिक मदद का सहारा हो सके और अपने कर्तव्य पर कार्यरत अन्य कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ाया जा सके।