धमतरी (ब्यूरो)। शिक्षक पंचायत के रिक्त पदों में पदोन्नति के लिए जिले
के 2500 सहायक शिक्षक कतार में है, जिसमें सिर्फ 5 शिक्षकों के पास
अंग्रेजी साहित्य विषय है, जबकि अंग्रेजी विषय में पदोन्नति के लिए जिले
में 77 पद रिक्त है। वहीं अन्य विषयों में रिक्त पदों की संख्या काफी कम
है।
जिला पंचायत कार्यालय में सहायक शिक्षक से शिक्षक पंचायत के रिक्त पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें पदोन्नति के लिए 25 सौ सहायक शिक्षकों के नाम है। यह पदोन्नति शिक्षक पंचायत के रिक्त 141 पदों के लिए होना है, जिसमें विभिन्न विषय शामिल है। अंग्रेजी विषय में 77 पद रिक्त है, जिसमें पदोन्नति के लिए सिर्फ 5 सहायक शिक्षक पात्र मिले हैं। उनकी स्नातक की डिग्री में अंग्रेजी साहित्य शामिल है। जबकि 2495 सहायक शिक्षकों के पास यह योग्यता नहीं है। ऐसे में अंग्रेजी विषय के 72 पद रिक्त रहेगा। वहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग में विज्ञान विषय के लिए 8 पद है, जिसके लिए पर्याप्त अभ्यर्थी नहीं मिल रहे हैं। सभी 8 पद रिक्त हो सकते हैं।
इन विषयों पर होना है पदोन्नति
कला विषय में पदोन्नति के लिए 7 पद, गणित में 36, विज्ञान में 12, ग्रंथपाल के 4 और व्यायाम शिक्षक के 1 पद है। जिसमें सहायक शिक्षकों को पदोन्नति देने के लिए प्रक्रिया दु्रत गति से जिला पंचायत में चल रहा है। पदोन्नति के कतार में खड़े अधिकांश सहायक शिक्षक कला विषय के है, जिसके लिए पर्याप्त रिक्त पद नहीं होने से अधिकांश को मायूसी हाथ लगेगी। जबकि अंग्रेजी व विज्ञान विषय के लिए पात्र अभ्यर्थी नहीं मिल रहा है, जो विभाग के लिए सिर दर्द बना हुआ है।
56 पदों पर जल्द सीधी भर्ती
जिले में व्याख्याता पंचायत वर्ग-1 के रिक्त 56 पदों के लिए जल्द सीधी भर्ती होनी है, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंचायत विभाग को शासन से 15 जुलाई तक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने आदेश मिला है। अंग्रेजी विषय के 10 पद, गणित के 7, विज्ञान के 3, भौतिक शास्त्र के 14, रसायन के 8, जीवविज्ञान के 6 और वाणिज्य विषय के 8 पदों पर भर्ती ली जाएगी।
'पदोन्नति के लिए प्रक्रिया चल रही है। रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थी नहीं मिलने पर 3 बार पदोन्नति के लिए पात्र अभ्यर्थी देखे जाएंगे। अभ्यर्थी नहीं मिलने पर रिक्त पदों की जानकारी शासन को भेजी जाएगी।'
-बीके वर्मा, उपसंचालक पंचायत विभाग धमतरी
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC