Facebook

Govt Jobs : Opening

शिक्षकों को टीए-डीए की सुविधा नहीं शासन से मांग रखने का लिया निर्णय

उतई|जिले के पंचायत व नगरीय निकाय के व्यायाम शिक्षकों की बैठक झाडूराम देवांगन उमा शाला दुर्ग में रखी गई। जिसमें जिला संघ के चुनाव व व्यायाम शिक्षकों के समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में दुर्ग, धमधा व पाटन ब्लाक के व्यायाम शिक्षकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से मनोनयन के आधार पर चुनाव किया गया।
जिसमें जिला अध्यक्ष जयंत वर्मा चुने गए। वहीं एक महिला उपाध्यक्ष रूखमणी यादव सहित दुष्यंत महोबिया, संतोष यादव व अशोक रिगरी आदि को उपाध्यक्ष बनाया गया। जिला सचिव पवन यादव, सह सचिव कौशलेंद्र पटेल, दुर्गा जंघेल, संध्या दुबे व सुधा बाल्हरिया चुने गए। कोषाध्यक्ष निखिल जामुलकर, मीडिया प्रभारी बालक दास डहरे व परिवेश ठाकुर और प्रचार सचिव यीटेश साहू व सनत साहू बनाए गए।

चुनाव के बाद आम सभा हुई, जिसमें विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। गौरतलब है कि शासन ने शिक्षाकर्मी वर्ग दो के रूप में व्यायाम शिक्षकों की नियुक्ति तो कर दी है, पर सुविधा के नाम पर कुछ नहीं दिया गया। यहां तक की टीए, डीए की सुविधा भी प्रदान नहीं की है। शिक्षकों को अपने खर्च से बहुत से कार्यक्रम करवाने पड़ते हैं। इस तरह व्यायाम शिक्षकों का आर्थिक शोषण हो रहा है। उनको पदोन्नति व क्रमोन्नति का लाभ भी नहीं दिया जा रहा।

जिपं सीईओ ने लिखा है पत्र

समस्याओं को लेकर संघ ने निर्णय लिया कि शासन के समक्ष व्यायाम शिक्षकों को टीए, डीए की सुविधा प्रदान करने व योग्यतानुसार पदोन्नति व क्रमोन्नति देने की मांग विधिवत रखी जाएगी। साथ ही इसके पूर्व जिला पंचायत सीईओ सतोविषा समाजदार द्वारा व्यायाम शिक्षकों के टीए, डीए के लिए शासन को पत्र लिखा गया, जिस पर संघ ने आभार जताया। बैठक में दुर्गेश शुक्ला, सरस्वती बंजारे, श्रद्धा दुबे, तामेश्वर घंघोरी, खिलेश्वर साहू, शिव रजक, राजेश देवांगन, लुकेश नामदेव, बालाराम साहू, संतोषी साहू, पूनम मिश्रा, कुसुम यादव सहित जिले के व्यायाम शिक्षक मौजूद थे।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Recent in Fashion

Random Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();