कोरबा. स्कूल
में कक्षा सातवीं की छात्रा छेड़छाड़ का शिकार हो गई। छेडख़ानी का आरोप
शिक्षक पर लगा है। पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। इसे आज कोर्ट
में पेश किया जाएगा।घटना कटघोरा की है। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के भीतर
स्थित एक सरकारी स्कूल में 14 साल की किशोरी कक्षा सातवीं में पढ़ती है।
बुधवार को किशोरी स्कूल गई थी। इसबीच शिक्षक परमानंद केरकेट्टा की बुरी नजर किशोरी पर पड़ी। उसने छात्रा का हाथ पकड़ लिया। अश्लील हरकत किया। इससे छात्रा घबड़ा गई। स्कूल से निकलकर घर पहुंची। परिजनों को व्यथा सुनाई। घटना की जानकारी कटघोरा थाने को दी गई। पुलिस ने शिक्षक परमानंद को पकड़ लिया।
उसके खिलाफ कटघोरा थाने में आईपीसी की धारा 354 और लैंगिक अपराध से बालको का संरक्षण अधिनियम की धारा चार के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के साथ छेडख़ानी की घटना स्कूल परिसर में हुई। घटना को छात्रा की सहपाठियों ने भी देखा। बताया जाता है कि शिक्षक ने इसके पहले भी अश्लील हरकत करने की कोशिश की थी। इधर, शिक्षक ने घटना से इनकार किया है। इस मामले में किशोरी के साथ पढऩे वाले अन्य छात्राओं का बयान दर्ज नहीं हुआ है। गुरुवार को बयान दर्ज होने की संभावना है।
पहले सिटी बस में हुई अश्लील हरकत
पिछले साप्ताह सिटी बस छात्राओं के साथ छेडख़ानी हुई थी। एक छात्रा की रिपोर्ट पर बांकीमोंगरा थाने में केस दर्ज किया गया था। छेडख़ानी के आरोप में पुलिस ने सिटी बस के कंडक्टर परमेश्वर राठौर को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई का विरोध और निष्पक्ष जांच की मांग को सिटी के चालक और कंडक्टर दो दिन की हड़ताल पर चले गए थे।
नाबालिग छात्रा से छेडख़ानी के आरोप शिक्षक परमानंद को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जांच की जा रही है। आरोपी पर हाथ पकड़कर अश्लील हरकत का आरोप है।
एसएस बट्टी
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC