कोरबा. जिले के
सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है जबकि कटघोरा में
शासन के एक आदेश की वजह से स्थिति साफ नहीं हो पायी है।नए आदेशों के तहत
जिन्हें बीईओ बनाया गया है। वे पूर्व में भी बीईओ का पदभार संभाल चुके हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बीईओ सहित कई प्राचार्यों का राज्य स्तर पर तबादला किया गया है। इससे कई प्राचार्य भी प्रभावित हुए हैं। सबसे नवीन आदेश पोड़ी उपरोड़ा के बीईओ अशोक कुमार चंद्राकर को निलंबित कर डी लाल को पोड़ी बीईओ का अतिरिक्त प्रभार देने का जारी किया गया है।
पूर्व में डी लाल पाली बीईओ थे। तब तत्कालीन कलेक्टर रजत कुमार ने प्रशासनिक कारणों से डी लाल का तबादला हाईस्कूल में कर दिया था। अब डी लाल को पोड़ी उपरोड़ा के बीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इन्हें पूर्णकालिक बीईओ नहीं बनाया गया है। हाई स्कूल एतमानगर के प्राचार्य पद पर रहते हुए वह बीईओ पद का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
कटघोरा पर सस्पेंस बरकरार
शासन स्तर से कटघोरा बीईओ की कुर्सी के लिए भी सस्पेंस अब तक बरकरा है। शासकीय हाई स्कूल तनाखार में प्राचार्य पर पदस्थ मनोज कुमार शराफ को कटघोरा बीईओ बनाए जाने का आदोश जारी किया गया था। लेकिन यहां के वर्तमान बीईओ जीआर राजपूत के विषय में आदेश में उल्लेख नहीं था। जिसके कारण मतभेद और विवाद जैसी स्थिति बनी हुई है। वर्तमान में यहां जीआर राजपूत ही बीईओ का पद संभाल रहे हैं।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC