Facebook

Govt Jobs : Opening

दिव्यांग शिक्षिका को पहले छेड़ा फिर 3 शिक्षकों ने कर दी पिटाई

बिलासपुर। ब्यूरो। कुदुदंड के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में छेड़खानी के विवाद पर दिव्यांग महिला शिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिक्षक, उसकी रिश्तेदार महिला शिक्षक व उसके पति ने स्कूल परिसर में ही मारपीट कर दी। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइन की दिव्यांग महिला लेक्चरर की पोस्टिंग कुदुदंड हायर सेकेंडरी स्कूल में है। वहीं केके दुबे व उनके रिश्तेदार देवेंद्र पाठक व उनकी पत्नी ज्योति पाठक भी पदस्थ हैं। साल भर पहले केके दुबे ने दिव्यांग महिला शिक्षक से छेड़खानी की थी। उन्होंने मामले की शिकायत विभागीय अफसरों के साथ ही कलेक्टर, कमिश्नर व एसपी से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके चलते केके दुबे का हौसला बुलंद हो गया। 10 दिन पहले दिव्यांग महिला शिक्षक क्लास ले रही थीं। उसी समय दुबे कार से क्लास रूम के सामने पहुंच कर लगातार हॉर्न बजाने लगे। इस पर शिक्षिका ने शोर के कारण पढ़ाना बंद कर दिया। दुबे ने हॉर्न बजाना बंद कर दिया। जैसे ही वह फिर पढ़ाने लगी तो फिर वही हरकत की। काफी देर तक परेशान करता रहा।
इस पर दिव्यांग शिक्षिका ने सहयोगी शिक्षकों को इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने प्राचार्य से शिकायत करने कहा। महिला शिक्षिका ने प्राचार्य से लिखित शिकायत की। 10 दिन बीतने पर गुरुवार को पीड़ित शिक्षिका ने शिकायत पर कार्रवाई की जानकारी मांगी, तब उन्हें बताया गया कि दुबे से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस पर उन्होंने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही।
इतने में प्राचार्य ने दुबे को बुला लिया। अभी उनके बीच चर्चा चल ही रही थी, तभी दुबे की रिश्तेदार महिला शिक्षक ज्योति पाठक व उनके पति देवेंद्र पाठक भी पहुंच गए। सबने मिलकर दिव्यांग महिला शिक्षक की पिटाई कर दी। घायल दिव्यांग महिला शिक्षक शिकायत लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची। पुलिस ने स्कूल में जाकर जांच शुरू की।
दिव्यांग महिला शिक्षक की पिटाई की शिकायत मिली है। दोनों पक्षों का मुलाहिजा कराया गया है। सभी पक्षों का बयान दर्ज किया है। मामले की जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - नसर सिद्दिकी थाना प्रभारी, सिविल लाइन
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Recent in Fashion

Random Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();