Facebook

Govt Jobs : Opening

शिक्षाकर्मियों को दीपावली से पहले वेतन का भरोसा

कांकेर। संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ के जिला पदाधिकारियों की बैठक नरहरदेव स्कूल प्रांगण में हुई। इसमें शिक्षक पंचायत संवर्ग के संविलयन और क्रमोन्नति वेतनमान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य के सभी संघों के संगठन एकता मंच, संघर्ष समिति द्वारा 1 नवंबर को राजधानी रायपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और राज्योत्सव का बहिष्कार करने पर चर्चा की गई।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अंतर्गत कार्यरत शिक्षक पंचायत संवर्ग को सितंबर माह से वेतन नहीं प्राप्त हुआ है। इस संबंध में समस्त पदाधिकारी ने वेतन आवंटन के लिए कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। उच्चाधिकारियों ने दिवाली पूर्व वेतन भुगतान का अाश्वासन दिया। प्रदेश महामंत्री सराधु मंडावी, जिला संयोजक अशोक गोटे, जिलाध्यक्ष सहदेव सोनवानी, महेंद्र ठाकुर, मनोज सिन्हा, लेखन साहू, रूपदेव नेगी, आशित मंडल, जीवन डे, पवन जैन, गोपाल जैन, पवन देवागंन,सुगदु पोटाई, अनिल ठाकुर, टीकम सिन्हा, किशोर टेमरिया, कमलेश गावडे, धनीराम सिन्हा, हेम ठाकुर, खिलेश्वर गवर्णा, गिरीश गजभल्ला आदि उपस्थित थे।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Recent in Fashion

Random Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();