; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

शिक्षकों की ट्रेनिंग के लिए यूनिवर्सिटी खुलेंगी

नई दिल्ली। शिक्षा की गुणवत्ता में, खासकर स्कूली शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए एक विश्‍वविद्यालय स्थापित करने की संभावना तलाश रहा है।

अपने बदले दूसरे को भेज देते थे स्कूल, अब नोटिश बोर्ड में लगेगी फोटो, यही हैं तुम्हारे शिक्षक

जगदलपुर। ग्रामीण क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों के सरकारी स्कूलों में छद्म शिक्षक भी अध्यापन कराते हैं। इन छद्म शिक्षकों को अध्यापन कार्य के लिए अपने वेतन से कुछ रुपए देकर सरकारी शिक्षक और शिक्षक पंचायत संवर्ग के कर्मचारी नियुक्त करते हैं और खुद कई-कई दिनों तक स्कूलों से गायब रहते हैं।

शिक्षक भर्ती के लिए कैम्प 13 जून को

धमतरी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र की ओर से 13 जून को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन कंपोजिट भवन के कमरा नंबर 45 में किया गया है।

एग्जाम अलर्ट - शिक्षक पात्रता परीक्षा 17 जुलाई को, ऑनलाइन आवेदन आज से

रायगढ़ | व्यापमं ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता (टीईटी) परीक्षा की तिथि 17 जुलाई तय की है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो जाएगी। 22 जून तक आवेदन भरकर परीक्षा शुल्क जमा करना होगा। ऑफलाइन बैंक के माध्यम से परीक्षा शुल्क की अंतिम तिथि 23 जून है।

अगले 10 दिनों में पांच दिन छुट्टी ठप रहेगा सरकारी कामकाज

कलेक्टर सहित 10 विभाग प्रमुख अधिकारियों के छुट्‌टी पर होने की वजह से सरकारी दफ्तरों में इन दिनों छुट्‌टी जैसा माहौल है। अन्य दफ्तर तो एक तरफ कलेक्टोरेट में भी पहले जैसी चहल-पहल नहीं दिख रही है। ऐसी स्थिति 22 जून तक रहेगी। वजह ये कि अगले 10 दिनों में पांच दिन तो छुट्‌टी है।

पढ़ाई का होगा आडिट, रिजल्ट बिगड़ा तो बिगड़ेगी प्राचार्य की सीआर

रायपुर। कॉलेजों में कितना पाठ पढ़ाया गया है, सिलेबस कितना बाकी है, सिलेबस पूरा नहीं हुआ तो प्राचार्य ने शिक्षक की व्यवस्था क्यों नहीं की, इन सारे मुद्दों को लेकर इस साल सरकार कॉलेजों का अकादमिक ऑडिट करेगी। कमजोर परफॉर्मेंस पाने वाले कॉलेज के प्राचार्य की गोपनीय चरित्रावली (सीआर) भी बिगड़ सकती है।

7वां वेतन आयोग : क्लिक करते ही पता चल जाएगा कि कितनी बढ़ेेगी सैलरी! : 7th Pay Commission Pay Scale Calculator

नई दिल्ली। सरकार जल्द ही सातवें वेतन आयोग को लागू करने पर विचार कर रही है। लाखों केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए अगला पखवाड़ा महत्वपूर्ण होगा। संभवतः सातवें वेतन आयोग पर मुहर लगाकर वेतन वृद्धि अगले पखवाड़े में जारी कर प्रभाव में लाया जा सकता है।

अब जाति प्रमाण पत्र के लिए नहीं भटकेंगे छात्र

धमतरी. जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए छात्रों को पढ़ाई छोड़कर तहसील, पटवारी और एसडीएम कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। 25 जून से स्कूलों में शिविर लगाया जाएगा। शिविर में छात्रों से प्रारूप भरवाकर तत्काल प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर एसडीएम जीआर राठौर ने बालक स्कूल में प्राधानपाठकों को निर्देश दिए।

सांसद के सामने ग्रामीणों ने लगाई समस्याओं की झड़ी

कुसमी. बुधवार को सरगुजा सांसद कमलभान सिंह का सामरी क्षेत्र में प्रवास हुआ। पहले वे ग्राम सेरंगदाग पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने एक-एक कर समस्याओं की झड़ी लगा दी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्वीकृत सीसी रोड की राशि 1 लाख 82 हजार रुपए का आहरण काफी पहले किया जा चुका है, लेकिन अभी तक ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।

टीईटी 17 जुलाई को, व्यापमं ने बुलाए आवेदन

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल दो साल बाद टीईटी (टेट) यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2016 आयोजित करने जा रहा है। परीक्षा 17 जुलाई को होगी। परीक्षा के लिए 11 से 22 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। शिक्षा के अधिकार अधिनियम की धारा 2 के तहत शिक्षकों को टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।

प्रमोशन के लिए पद खाली, भुगत रहे विद्यार्थी

कोरबा (निप्र)। नवीन शैक्षणिक सत्र के लिए तैयारियां जिला शिक्षा विभाग से शुरू हो गई है। शिक्षकों कमी से जूझ रहे स्कूलों के लिए अभी तक निर्णायक पहल नहीं की जा सकी है। प्राथमिक कक्षा के सहायक पंचायत शिक्षकों से लेकर मिडिल व व्याख्याता पंचायतों के 885 पद अब भी रिक्त हैं।

Good news: जिले के पांच स्कूलों में खुलेंगे अटल टिंकरिंग प्रयोगशाला

राजनांदगांव,मोहन कुलदीप .दूरदराज और पिछड़े हुए क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, गणित व इंजीनियरिंग से संबंधित पढ़ाई तो कराई जाती है पर सर्व सुविधायुक्त प्रयोगशाला के अभाव में बच्चे इन विषयों में प्रयोग नहीं कर पाते। केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रहते हैं।

UPTET news