Facebook

Govt Jobs : Opening

सहायक प्राध्यापकों के 31 पद खाली, अतिथि शिक्षकों के भरोसे पढ़ाई

कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो गई है। खाली पदों के हिसाब से अतिथि व्याख्याता भी भर्ती किए जा रहे हैं। सभी जगहों पर प्रथम वर्ष एडमिशन के लिए प्रक्रिया चल रही है। कालेजों में सहायक प्राध्यापकों के 31 पद अब तक खाली हैं। रविशंकर युनिवर्सिटी से जुड़े जिले के सभी 7 शासकीय कॉलेज आते हैं।
प्रबंधन कह रहे है कि हर साल नियमित सहायक प्राध्यापकों को लेकर पत्राचार करते हैं, लेकिन होता कुछ नहीं तो इस बार भी अतिथि व्याख्याताअों की भर्ती की जाएगी।

इन विषयों में प्राध्यापक नहीं : केमेस्ट्री, फिजिक्स, राजनीति विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास सहित अन्य विषयों के सहायक प्राध्यापकों की कमी है। जिनमें 7 शासकीय व 3 निजी कालेज है। प्रथम वर्ष के लिए लगभग 3100 सीटें निर्धारित है। नियमित स्टाफ न होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मजबूरी में छात्र कला संकाय में एडमिशन ले रहे हैं।

सहायक प्राध्यापक के 13 पद स्वीकृत है जिसमें 9 पद रिक्त है। प्राध्यापकों की पद की स्वीकृति होना चाहिए। प्रभारी प्राचार्य एसएस तिवारी ने बताया कि रिक्त पदों में भर्ती की जानी है। पद रिक्त होने से पढ़ाई तो प्रभावित होना स्वाभाविक है।

प्रभारी प्राचार्य डा बीएस ठाकुन ने बताया कि काॅलेज में कुल 32 पद स्वीकृत है जिसमें से 21 पद पर कार्यरत है वहीं 11 पद रिक्त है। सहायक प्राध्यापक के 7 पद रिक्त है। रिक्त पदों पर संविदा के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया चल रही है। हर साल नियमित सहायक प्राध्यापकोंं की भर्ती के लिए शासन को पत्र लिखते है।

चंद्रपाल डड़सेना कॉलेज

खाली पद :- 13

खेल, कला एवं विज्ञान कॉलेज

खाली पद :- 11

शासकीय कॉलेज बलौदा

रिक्त पद:-12

यहां भी सहायक प्राध्यापक के 10 पद स्वीकृत है जिसमें मात्र 2 प्राध्यापक है। प्राचार्य का पद रिक्त है। वही सहायक ग्रेड 01, 02 और 03 के पद रिक्त है। पद रिक्त होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

राजा वीरेंद्र बहादुर कॉलेज

रिक्त पद:-24

प्रभारी प्राचार्य डा अमृत लाल पटेल ने बताया कि प्राध्यापक के 4 पद एवं सहायक प्राध्यापक के 5 पद खाली है। इससे पढ़ाई प्रभावित होगी। इस बार अतिथि व्याख्याताओं से विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई कराएंगगे कराएंगे।

श्री जयदेव सतपथी कॉलेज

खाली पद:-11

प्राचार्य डा आरके पुरोहित ने बताया कि रिक्त 9 पदों पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। सहायक प्राध्यापक 9, टेक्नीशियन 1, सहायक टेक्नीशियन के 1 पद खाली पड़े हैं।

खाली पद :- 17

प्राचार्य डा सरिता सिन्हा ने बताया कि स्वीकृत पोस्ट से आधे में ही नियमित स्टाफ भर्ती नहीं हुए।सहायक प्राध्यापक के 9में 5 पद खाली हैं। लैब टेक्नीशियन एवं सहायक लेब टेक्निशयन के 5 पद खाली हैं।

माता कर्मा कन्या कॉलेज

वल्लभाचार्य पीजी कॉलेज

खाली पद :- 23

प्राचार्य डा एके खरे ने बताया कि यहां के प्राध्यापक के आठ पद स्वीकृत हैं। जिनमें सभी 8 पद खाली पड़े है,सहायक प्राध्यापक के 8 पद ,सहायक ग्रेड 1 एवं 2 का 1-1 पद,सहायक ग्रेड 3 के 2 पद खाली हैं। 

Recent in Fashion

Random Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();