जिले के शिक्षित बेरोजगारों को एक बार फिर शिक्षाकर्मी का मौका है। हालांकि भर्ती को लेकर फिलहाल कोई आदेश शासन स्तर पर जारी नहीं हुआ है, लेकिन भर्ती को लेकर संभावना बनी है। जिले के पांच मिडिल स्कूलों का उन्नयन कर इस सत्र में हाईस्कूल किया गया है। जहां के सेटअप की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। करीब 84 नए पदों का सृजन इन स्कूलों के लिए किया गया है।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
दो माह से शिक्षकों को वेतन नहीं
लोरमी। विकासखंड के अंतर्गत कार्यरत् शिक्षा विभाग के शिक्षकों को बीते दो
माह से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इस संबंध में
जनगणना शिक्षाकर्मी संघ एवं नवीन शिक्षाकर्मी संघ ने संयुक्त रूप से जनपद
पंचायत में सीईओ से मिलकर वेतन का भुगतान करने की मांग की।
एक घंटा ज्यादा पढ़ना है तो एक शिफ्ट वाले सरकारी स्कूल में कराएं एडमिशन
यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा स्कूल में ज्यादा समय तक पढ़े तो आपको उसे सिंगल शिफ्ट वाले सरकारी स्कूल में दाखिला दिलाना चाहिए। क्योंकि अब वहां एक घंटा ज्यादा पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने एक शिफ्ट में संचालित होने वाले स्कूलों की प्रतिदिन की शैक्षणिक अवधि छह घंटे और दो शिफ्ट में संचालित होने वाले स्कूलों की पांच घंटे कर दिया है।
चार महीने होगी विशेष कोचिंग, स्वच्छ विद्यालय के लिए मिलेगा पुरस्कार
कोरबा. जिले में
बोर्ड परीक्षाओं के गिरते परिणामों का सुधार करने के लिए। जिला प्रशासन
द्वारा इस वर्ष एक या दो महीने के स्थान पर पूरे चार महीने विशेष कोचिंग
देने की योजना बनाई है। शिक्षकों की कमी व कमजोर परीक्षा परिणाम वाले
सरकारी हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूलों में प्राचार्य स्थानीय स्तर पर अतिथि
शिक्षक नियुक्त कर अगस्त से दिसंबर तक विशेष कोचिंग की व्यवस्था सुनिश्चित
करेंगे।
रोबोट हड़प लेंगे 6.40 लाख नौकरियां
नई दिल्ली (हि.) : भारत में भविष्य में 42 प्रतिशत नौकरियों के स्वचालित होने का खतरा है। सबसे ज्यादा असर आई.टी. क्षेत्र पर पडऩे की आशंका है। एक ताजा शोध के अनुसार अगले 5 वर्ष में आई.टी. क्षेत्र में रोबोट क्रांति के कारण 6.40 लाख नौकरियां जा सकती हैं।
टीचर ने छात्रा का बनाया एमएमएस, गंदा काम नहीं करने पर वायरल करने की दी धमकी
कानपुर। कहते हैं कि इस समाज में सबसे ज्यादा रिसपेक्ट आज भी अध्यापकों को दी जाती है। लेकिन गुरु पूर्णिमा के दिन एक आध्यापक ने गुरु और शिष्या के रिश्ते को दागदार कर दिया । गुरु ने मंगलवार की शाम नौंवी की छात्रा से संबंध बनाने के लिए कहा।
तीन माह बाद आया शिक्षाकर्मियों का वेतन अब वेबपोर्टल का सर्वर डाउन, राशि अटकी
तीन महीने तक जिले के शिक्षाकर्मियों काे वेतन नहीं मिला। अब पांच दिन पहले राज्य शासन से अलॉटमेंट आया तो वेबपोर्टल का सर्वर डाउन है। इस कारण वेतन मिलने में देरी हो रही है। जिला पंचायत से जनपद पंचायतों में आवंटन भेज दिया गया है, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण अब तक शिक्षाकर्मियों के खातों में वेतन नहीं पहुंच पाया है।
अतिशेष सूची नहीं, फिर मिला मौका
सभी पांचों ब्लॉक के एकल और शिक्षक विहीन स्कूलों में अतिशेष शिक्षकों को
व्यवस्था के तहत भेजने जिला पंचायत के सामान्य सभा में सहमति बनी थी।
प्रस्ताव पारित होने के हफ्ते बाद भी शिक्षा विभाग ने अभी तक अतिशेष की
सूची तक फाइनल नहीं कर पाया है।
शिक्षक संवर्ग की पासबुक का संधारण किया जा रहा
चारामा| संयुक्त शिक्षाकर्मी संघ की मांग पर बीईओ द्वारा समस्त शिक्षक
संवर्ग का सीपीएस कटौती का व्यक्तिगत पासबुक संधारण किया जा रहा है। इसमें
शिक्षक संवर्ग स्वयं के पासबुक की कापी, अपना नाम, सीएस नंबर व स्कूल का
नाम अंकित कर बीईओ कार्यालय में जमा करा सकते हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)