रायपुर। शिक्षक भर्ती की मांग पर डीएड, बीएड डिग्रीधारियों का प्रदर्शन
शनिवार को भी जारी रहा। मांगों को लेकर इन्होंने सामूहिक मुंडन कराया।
डिग्रीधारियों का प्रदर्शन अब भी जारी है। छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड, बीएड
संगठन के प्रांतीय सचिव सुशांत धराई का कहना है कि जब तक मांगों को लेकर
कोई शासन से कोई ठोस पहल नहीं होगी तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
Stay updated with the latest news, teacher recruitment, government schemes, and education updates in Chhattisgarh. All official education news for CG teachers in one place.
Important Posts
Advertisement
छत्तीसगढ़: शिक्षा बोर्ड का नई भर्ती से इनकार, इंग्लिश मीडियम स्कूलों को लेकर जारी किया ये फरमान
इस सत्र से प्रारंभ होने जा रहे सरकारी इंग्लिश माध्यम स्कूलों के लिए
शिक्षकों की आउटसोर्सिंग से इनकार कर दिया गया है। सरकारी स्कूलों में
वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों की ही स्क्रूटनी कर इंग्लिश माध्यम के
छात्रों को पढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी।
लंबे समय से गैर शिक्षकीय कार्य में संलग्न शिक्षक अब लौटेंगे अपने मूल कार्य पर, पढ़ाई में आएगी तेजी
रायगढ़. पिछले लंबे समय से गैर शिक्षकीय कार्य में संलग्न को लोक शिक्षण
संचालनालय के आदेश के बाद शिक्षा विभाग वापस मांग रहा है। इसके लिए शिक्षा
विभाग ने अलग-अलग विभागों को पत्र जारी कर शिक्षकों को मुक्त कर मूल पद पर
वापस भेजने के लिए कहा है।
छत्तीसगढ़ में 401 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, 16 जून तक कर सकते हैं आवेदन
रायपुर/रायगढ़. सरकारी स्कूलों में
कठिन विषयों के शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए पिछले चार सालों में
पहली बार शिक्षा विभाग ने सक्रियता दिखाई है। इस बार अगर सीएसआर शिक्षकों
की भर्ती समय पर पूरी हो गई तो इन स्कूलों में पढऩे वाले छात्रों को समस्या
का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस बार शिक्षण सत्र चालू होने के पहले शुरू हो गई है सीएसआर शिक्षकों की भर्ती
रायगढ़. इस बार शिक्षण सत्र चालू होने के पहले शुरू हो
गई है सीएसआर शिक्षकों की भर्ती विभाग ने इस बार सक्रियता तो दिखाई है पर
यह तब रंग लाएगी जब वो उद्योग भी उतने ही सक्रिय हों जिन्हें यह टारगेट
दिया गया है।
यहां निकली शिक्षकों के पदों पर बंपर भर्ती, 16 जून तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के 401 पदों के लिए भर्तियां निकली हैं। सरकारी स्कूलों में कठिन विषयों के शिक्षको की कमी को पूरा करने के लिए पिछले चार सालों में पहली बार शिक्षा विभाग ने सक्रियता दिखाई है। इस बार अगर सीएसआर शिक्षकों की भर्ती समय पर पूरी हो गई तो इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
संघ से जुड़े 500 से ज्यादा शिक्षाकर्मी 10 लोगों के इलाज में कर चुके अार्थिक मदद
शासन से काम के दौरान इलाज के लिए कोई पैसा नहीं मिलता, न ही अनुकंपा
नियुक्ति का कोई प्रावधान है। ऐसे में शिक्षाकर्मी साथी अपने लोगों के लिए
फंड की व्यवस्था करने संवेदना अभियान चला रहे हैं। इस अभियान से ही पांच
साल में 10 साथियों के इलाज में चंदा कर मदद की जा चुकी है।
CTET 2018 की तिथि घोषित, जानिये कब होगी परीक्षा, कब से भरे जाएंगे फार्म
वाराणसी. प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य सीटीईटी-2018 (सेंट्रल टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट) की तिथि घोषित कर दी गई है। इस बार यह परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) आयोजित कर रहा है। संपूर्ण परीक्षा कार्यक्रम को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जारी कर दिया है।
JOB ALERT: रेलवे में 8619 पदों पर भर्तियों का मौका, जल्द करें आवेदन
आइआइटी कानपुर में ७६ पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी हुई है। इसमें जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट सहित कई पद शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन १९ जून तक होंगे। हार्डकॉपी २६ जून तक भेजनी होगी। इसमें असिस्टेंट रजिस्ट्रार के चार पद, जूनियर असिस्टेंट के 21 व जूनियर टेक्निशियन के ३7 पद है।अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।
शिक्षकों ने समझा प्रश्न पत्र व ब्लू प्रिंट बनाने का तरीका
श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी भिलाई में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी
शिक्षा संस्थान की ओर आयोजित डीएलएड का प्रशिक्षण चल रहा है, जिसमें
सरकारी एवं निजी विद्यालय के प्रशिक्षणार्थी शामिल हो रहे हैं। इन
प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण के लिए 12 दिवसीय कार्यशाला हुई है।
महासम्मेलन की तैयारी को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ हुई बैठक
कवर्धा|रविवार को छत्तीसगढ़ शिक्षक महासंघ की बैठक नगर के रानी झांसी
बालोद्यान में रखी गई थी। बैठक में जून में होने वाले महा सम्मेलन की
तैयारी को लेकर चर्चा की गई। साथ ही बैठक में महासंघ के जिला संयोजक
नरेंद्र सिंह ठाकुर व सचिव रामशरण चंद्रवंशी द्वारा अब तक किए गए कार्यों
के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में डाकोर कौशिक, राजेश पांडे, उमेश
ठाकुर गोविंद चंद्रवंशी, शंकरपाली, बलवंत ठाकुर, रमेश चंद्रवंशी समेत अन्य
शिक्षक उपस्थित थे।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की डीएलएड परीक्षा 31 मई को
रायगढ़ | अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए चल रहे डीएलएड कोर्स के पहले सेमेस्टर
की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 31 मई को शुरू
होगी। पहला पर्चा 501 कोड का होगा। इसके बाद 01 जून को 502 और 02 जून को
503 कोड की परीक्षा होगी।
Subscribe to:
Posts (Atom)