रायपुर। संविलियन की घोषणा पश्चात ही प्रदेश के समस्त शिक्षक पँ/ननि
संवर्ग,संविलियन सहित सीधी भर्ती-पदोन्नति नियम जो कि राजपत्र में उल्लेखित
होता है की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा है। शालेय शिक्षाकर्मी संघ
प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे, महासचिव धर्मेश शर्मा ने लोक शिक्षण
संचालनालय छग से राजपत्र प्रकाशन के संदर्भ में जानकारी ली।
रायपुर. चुनाव के ठीक
पहले राज्य सरकार ने कुछ आईएएस अफसरों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। इसके
लिए सरकार ने बकायदा सचिव के आठ पद क्रिएट भी किए हैं। इन पदों पर 2003 बैच
के अफसरों को पदोन्नत कर उन्हीं विभागों में रखा गया है।