Facebook

Govt Jobs : Opening

966 सहायक प्राध्यापकों (असिस्टेंट प्रोफेसरों) रिक्त पदों पर भर्ती के िलए मांगी जानकारी

शासकीय कालेजों में रिक्त सहायक प्राध्यापकों (असिस्टेंट प्रोफेसरों) की नियुक्ति के संबंध में पीएससी ने शासन से जानकारी मांगी है। इसके बाद शासन ने काॅलेज प्रबंधनों से जानकारी मांगी है।
जिसका जवाब देने के लिए शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त पीजी काॅलेज प्रबंधन की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय प्रक्रिया के बाद रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि इस साल यानि नए सत्र में स्थाई सहायक प्राध्यापकों की भर्ती होगी।

शासकीय काॅलेज में गणित, वनस्पति विज्ञान, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, अर्थशास्त्र विषय के लिए सहायक प्राध्यापकों की भर्ती होगी। बहरहाल अतिथि व्याख्याताओं के माध्यम से पढ़ाई हो रही है। प्रबंधन का दावा है कि जिले के शासकीय काॅलेजों में अगले सत्र यानि जुलाई 2017 से सहायक प्राध्यापकों (असिस्टेंट प्रोफेसरों) की नियुक्ति होगी, क्योंकि पीएससी ने इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि कितने पदों पर नियुक्ति होगी, यह अभी तय नहीं हो पाया है। लेकिन इस संबंध में संबंधित काॅलेजों से रिकार्ड मंगाया गया है कि कितने पद स्वीकृत है और कितने पद रिक्त है। लीड कालेज प्राचार्य डाॅ. एमआई मेमन का कहना है कि संभावित जुलाई में लीड कॅालेज के अलावा अन्य जगहों में संचालित कालेज में नए सहायक प्राध्यापक नियुक्त हो जाएंगे।

जिले में सभी 11 शासकीय काॅलेजों में खाली है पद

जिले में कुल 11 शासकीय काॅलेज है। जहां स्वीकृत पदों के आधार पर नियुक्ति अब तक नहीं हो पाई है। जिला मुख्यालय में संचालित लीड काॅलेज भी स्टाफ की समस्या से जूझ रहा है। पिछले कई वर्षो से जनभागीदारी समिति के माध्यम से अतिथि व्याख्याताओं (सहायक प्राध्यापकों) की भर्ती हो रही है।

प्रदेश के काॅलेजों में 966 प्राध्यापकों की होगी भर्ती

प्रदेश के शासकीय काॅलेजों में 966 सहायक प्राध्यापकों पदों पर भर्ती होनी है। इस संबंध में शासन ने लोक सेवा आयोग (पीएससी) को पत्र भेजा है। हालांकि लीड कालेज प्राचार्य का यह भी कहना है कि पीएससी व शासन स्तर पर नियुक्ति होनी है। अभी की स्थिति यहीं जानकारी मिल रही है कि जुलाई से नियुक्ति होगी।

खाली पदों की जानकारी के िलए शासन को भेजेंगे पत्र

संभवत: जुलाई में शासन स्तर से काॅलेज में रिक्त पदों पर सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति होगी। इस संबंध में जानकारी मांगी गई है। दो माह पहले संचालनालय में बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता पर चर्चा हुई थी। मंत्री व उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि जल्द ही सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी। डाॅ. एमआई मेमन, प्राचार्य, शासकीय लीड काॅलेज बालोद 

Recent in Fashion

Random Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();